फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ima president meet cm yogi and give doctor protection letter

मुख्यमंत्री योगी के सामने उठा डॉक्टरों की सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का मुद्दा

Thu, 18 May 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 18 May 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
ima president meet cm yogi and give doctor protection letter
सीएम योगी से मिलकर आईएमए अध्यक्ष और सचिव ने सौंपा मांग पत्र - फोटो : अमर उजाला
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा के अध्यक्ष डॉ. अशोक राय और सचिव डॉ. कार्तिकेय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट सहित डॉक्टरों से जुड़ी अन्य सुविधाओं का मुद़्दा उठाया।
विज्ञापन


लखनऊ में योगी से मिलकर पदाधिकारियों ने नौ मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। करीब आधे घंटे तक मुख्यमंत्री से चली वार्ता में पदाधिकारियों ने क्लीनिकल स्टाब्लिसमेंट एक्ट की दुबारा विवेचना, डाक्टरों के साथ मारपीट, अस्पतालों में तोड़फोड़ पर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट का कड़ाई से पालन कराने, आईएमए ब्लड बैंक के अपग्रेडेशन, सिंगल डोनर प्लेटलेटस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उपकरण दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने बनारस में चल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया।
उनसे आईएमए में चलने वाले टीकाकरण केंद्र के लिए कोल्ड चेन प्वाइंट बनाने, हाइटेक एंबुलेंस, आईएमए परिसर में अग्निशमन, पर्यावरण, बायोमेडिकल वेस्ट सहित अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था, चिकित्सकों की शिकायतों के निस्तारण के लिए एक नंबर जारी करने की बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed