फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMA After three years 2015 doctors elect two presidents voting held today counting votes start evening

IMA : तीन साल बाद 2015 डॉक्टर चुनेंगे दो अध्यक्ष, आज शाम पांच बजे तक होगी वोटिंग; छह बजे से मतगणना

Sun, 08 Dec 2024 10:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 10:22 AM IST
सार

Varanasi News : लहुराबीर स्थित आइएमए बिल्डिंग में चुनाव को लेकर रविवार को जिले के नामचीन डाॅक्टर पहुंच गए हैं। तीन साल बाद हो रहे इस चुनाव में वोटिंग भी शुरू हो चुकी है। चुनाव अधिकारी/एडीएम सिटी आलोक वर्मा के निर्देशन में बीती शाम में ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं।

विज्ञापन
IMA After three years 2015 doctors elect two presidents voting held today counting votes start evening
आईएमए बिल्डिंग में चल रहा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को होगा। तीन साल बाद होने वाले चुनाव में 2015 डॉक्टर दो अध्यक्ष चुनेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, वित्त सचिव सहित 97 पदों के लिए 163 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन




नियमित चुनाव में अध्यक्ष चुना (अगले साल के लिए अध्यक्ष) जाता था। लेकिन, आईएमए का चुनाव पिछले तीन साल से नहीं हुआ था। इस वजह से वर्तमान के साथ अगले अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा। रविवार को 20 टेबल पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। 
विज्ञापन


डॉक्टर बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। रविवार को ही शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव अधिकारी/एडीएम सिटी आलोक वर्मा के निर्देशन में शनिवार को देर शाम तक चुनाव की तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


IMA After three years 2015 doctors elect two presidents voting held today counting votes start evening
आईएमए परिसर में एडीएम सिटी ने किया था निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

ये हैं प्रत्याशी

  • अध्यक्ष निर्वाचित : डॉ. अनुराग टंडन, डॉ. मधु अग्रवाल
  • अध्यक्ष : डॉ. राजेश्वर नारायन सिंह, डाॅ. श्रीप्रकाश सिंह
  • उपाध्यक्ष : डाॅ. अनिल कुमार राय, डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह, डॉ. सीकेपी सिन्हा, डाॅ. महेंद्र कुमार जायसवाल, डॉ. मनीष कुमार जिंदल, डॉ. शालिनी टंडन,
  • सचिव : डाॅ. अभिषेक सिंह, डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉ. अतुल सिंह
  • वित्त सचिव : डॉ. अमित सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह
  • संयुक्त सचिव : डॉ. अजय सिंह, डॉ. कर्मराज सिंह, डाॅ. संजय कुमार गर्ग, डॉ. संजय कुमार पटेल और वैज्ञानिक
  • सचिव : डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. विशाल सिंह यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed