{"_id":"62928713bf886a63960873ac","slug":"illegal-stands-should-be-closed-those-who-damage-the-divider-will-be-recovered-varanasi-news-vns6560232126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हो अवैध स्टैंड, डिवाइडर क्षतिग्रस्त करने वालों से होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हो अवैध स्टैंड, डिवाइडर क्षतिग्रस्त करने वालों से होगी वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सड़क सुरक्षा माह की प्रगति की समीक्षा शनिवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने अवैध स्टैंड को पूरी तरह से बंद करने और डिवाइडर को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही दुर्घटना बाहुल्य मार्ग पर सोमवार तक हर हाल में चेतावनी बोर्ड लगाने का आदेश भी दिया। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने पर एनएचआई के अधिकारी एके सिंह को नोटिस जारी करते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है।
जिलाधिकारी ने सभी डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाकर अवगत कराए जाने का निर्देश दिया। विगत एक माह के दौरान वाहनों के द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए डिवाइडरों के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकलवाकर संबंधित वाहन स्वामियों पर सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने तथा उनसे रिकवरी किए जाने का भी निर्देश दिया। करखियांव के पास सड़क पर जंप को तत्काल ठीक कराने का निर्देश देते हुए एनएचआई के अधिकारी को हिदायत दी। उन्होंने मार्गों को चिह्नित कर वहां पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने का निर्देश दिया। फर्जी बीमा वालों पर कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि अवैध टैक्सी स्टैंड किसी भी दशा में संचालित नहीं होना चाहिए। भदोही एवं गाजीपुर मार्गों पर चलने वाले प्राइवेट वाहनों के स्टैंडों पर निर्धारित सीमा से अधिक बसों की पार्किंग पर नाराजगी जताई।
-----
आरएम को चेतावनी, रोडवेज के अंदर ही बैठाएं और उतारें सवारी
बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद की बसों को बस स्टैंड के बाहर सड़कों पर खड़ी होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आरएम रोडवेज को निर्देशित किया कि बसें रोडवेज के अंदर ही खड़ी हो, वहीं से सवारी बैठाया जाए और वहीं सवारी उतारी भी जाए। जिलाधिकारी ने गंगा नदी में संचालित होने वाली नावों पर क्षमता से अधिक लोगों को बैठाए जाने को संज्ञान लेते हुए गहरी नाराजगी जताई।