{"_id":"5daffcc18ebc3e017f1e7eae","slug":"illegal-firecrackers-caught-from-dalmandi-pressed-into-ground-police-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बावन क्विंटल पटाखों को जमीन खोदकर दबाया, इतनी बड़ी मात्रा में अवैध आतिशबाजी देख पुलिस हो गई थी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावन क्विंटल पटाखों को जमीन खोदकर दबाया, इतनी बड़ी मात्रा में अवैध आतिशबाजी देख पुलिस हो गई थी हैरान
Wed, 23 Oct 2019 12:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
अवैध पटाखों को जमीन में दबाने लाई पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
छले दिनों दालमंडी से पकड़ी गई अवैध पटाखों की खेप मंगलवार को रामनगर के बावन बीघा क्षेत्र में नष्ट की गई। तीन ट्रकों में भर कर लाये गए पटाखों को सावधानी के साथ जमीन में दबाया गया। लगभग साढ़े बावन क्विंटल पटाखों को वन विभाग के पीछे स्थित जमीन नष्ट करने में पूरा दिन लग गया।
विज्ञापन
इस दौरान एसीएम द्वितीय जय प्रकाश, सीओ दशाश्वमेध प्रीति त्रिपाठी, चौक इंस्पेक्टर आशुतोष तिवारी के साथ बम डिस्पोजल स्क्वाड के स्वामीनाथ सिंह मौजूद रहे।
10 अक्टूबर को वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में बनी तीन मंजिला इमारत से पुलिस ने लाखों के पटाखे बरामद किए थे। यहां बेसमेंट से लेकर तीनों मंजिलों पर क्विंटलों पटाखे भरे गए थे। यह इमारत भाजपा के एक नेता की थी, और उनके नाम का बोर्ड भी लगा हुआ था। उस दौरान देर रात तक पुलिस पटाखों की ढुलाई करवाती रही।
विज्ञापन
Trending Videos
दीपावली नजदीक आते शहर पटाखों के अवैध भंडारण का खेल शुरू हो गया है। ज्यादा कमाई के चक्कर में लोग घरों में चोरी-छिपे पटाखे जमा कर रहे हैं। पुलिस को दालमंडी की तंग गलियों में भारी मात्रा में अवैध पटाखे के भंडारण की शिकायत मिल रही थी।