फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal buses operating in front of RTO and police

आरटीओ व पुलिस के सामने हो रहा अवैध बसों का संचालन

Mon, 22 Mar 2021 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Illegal buses operating in front of RTO and police
लाख कवायद के बावजूद जिला व पुलिस प्रशासन डग्गामार वाहनों के संचालन पर लगाम लगाने में असफल है। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर इन डग्गामार वाहनों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है और आरटीओ व पुलिस सिर्फ अभियान तक ही समिति है। होली को लेकर बढ़ रही यात्रियों की भीड़ का भी फायदा डग्गामार वाहन संचालक उठा रहे हैं। जिन रूट पर पहले 10 से 12 डग्गामार वाहन चलते थे, अब 20 से 22 डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

हाल यह है कि रोडवेज बस स्टेशन तक पहुंचने से पहले बीच में डग्गामार वाहनों के चालक व परिचालक यात्रियों को अपने वाहनों में बैठा लेते हैं। कैंट स्टेशन, रोडवेज, अंधरापुल, परेडकोठी, इंग्लिशिया लाइन, चांदपुर, टेंगरा मोड़ व रामनगर, सामनेघाट इलाकों से डग्गामार वाहनों का संचालन दिन रात हो रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज के आंकड़ों के अनुसार, लगभग ढाई सौ छोटे-बड़े डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। वाराणसी-प्रयागराज, वाराणसी-शक्तिनगर, वाराणसी-जौनपुर और वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर रोजाना डग्गामार वाहनों की आवाजाही है। बाकायदा स्टैंड बनाकर डग्गामार बसों का संचालन किया जा रहा है। कैंट स्टेशन के ठीक सामने फ्लाई ओवर के नीचे डग्गामार बसों का संचालन आजमगढ़ और जौनपुर के लिए हो रहा है। सुबह से लेकर रात तक फ्लाईओवर के नीचे डग्गामार बसें खड़ी होकर सवारियां बैठाती हैं लेकिन इलाकाई पुलिस और आरटीओ मौन हैं। यही हाल कैंट रोडवेज बस स्टेशन के ठीक सामने और पीछे परेडकोठी का भी है। कभी-कभी तो डग्गामार वाहनों के चालक व परिचालक रोडवेज के अंदर से यात्रियों को उठा ले जाते हैं। कैंट रेलवे स्टेशन के पास पंडित कमलापति त्रिपाठी इंटर कालेेज के सामने से प्रयागराज व भदोही रूट के लिए डग्गामार बसें संचालित हो रही हैं। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के लिए टेंगरा मोड़, रामनगर आदि इलाकों से डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। होली त्योहार पर यात्रियों की संख्या रोजाना बढ़ रही है तो डग्गामार वाहनों की भी संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के लिए आरटीओ व रोडवेज ने संयुक्त रूप से 12 मार्च से अभियान चला रखा है। अब तक 60 से अधिक डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की गई। वाराणसी-शक्तिनगर और वाराणसी-प्रयागराज रूट पर आरटीओ ने चेकिंग अभियान 12 अप्रैल तक चलेगा।
- एसके राय, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed