फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT Gandhinagar Director Professor Sudhir Kumar Jain, appointment new vice-chancellor of BHU Banaras Hindu University 

बीएचयू को 8 माह बाद मिला नया कुलपति: पद्मश्री प्रो. सुधीर जैन के नाम पर लगी मुहर, इसी हफ्ते ग्रहण करेंगे कार्यभार

Mon, 15 Nov 2021 12:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Nov 2021 12:26 AM IST
सार

इसी साल मार्च महीने में प्रोफेसर राकेश भटनागर के कुलपति पद का कार्यकाल खत्म हो गया था। जबकि दिसंबर 2020 से ही कुलपति पद की नियुक्ति की प्रकि या शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
IIT Gandhinagar Director Professor Sudhir Kumar Jain, appointment new vice-chancellor of BHU Banaras Hindu University 
बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी गांधीनगर के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन को बीएचयू का कुलपति नियुक्त किया गया है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को ही इसका आदेश जारी हो गया था। माना जा रहा है कि वह इसी सप्ताह बीएचयू के 28वें कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। 

विज्ञापन


बीएचयू में इसी साल मार्च में कुलपति पद पर प्रो. राकेश भटनागर का कार्यकाल खत्म हो गया था, जबकि दिसंबर 2020 से ही कुलपति पद की नियुक्ति की प्रकिया शुरू हो गई थी। कुलपति का कार्यकाल खत्म होने के आठ महीने बाद अब विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिला है।
विज्ञापन


पद्मश्री प्रो. सुधीर जैन आईआईटी कानपुर और गांधी नगर में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर रह चुके हैं। प्रो. जैन की एक कड़े प्रशासक होने के साथ ही बड़े वैज्ञानिक भी हैं। वह पद्मश्री सम्मान पाने वाले बीएचयू के दूसरे कुलपति होंगे। इसके पहले डॉ. लालजी सिंह को भी कुलपति बनाया गया था। उनकी पहचान भूकंपीय अध्ययन के विशेषज्ञ के तौर पर भी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए कुलपति के सामने कई चुनौतियां

बीएचयू में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए 11 महीने पहले (दिसंबर 2020) से ही प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस दौरान दो बार कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन भी जारी हुआ। अंतत: आठ महीने बाद बीएचयू में नए कुलपति की नियुक्ति हो गई। परिसर का माहौल शांतिमय रखना, समय पर प्रवेश, परीक्षा, परिणाम को जारी कराना बड़ी चुनौतियां होंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद अब तक प्रवेश परीक्षा का परिणाम ही नहीं निकला है, इस वजह से प्रवेश में भी देरी हो सकती है।

इसके अलावा विभिन्न मुद्दों को लेकर परिसर का माहौल भी गरम चल रहा है।  शिक्षा मंत्रालय की ओर से बीएचयू में कुलपति की नियुक्ति के लिए दिसंबर 2020 में विज्ञापन जारी किया गया था। नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई तो मंत्रालय ने एक बार फिर सितंबर 2021 में विज्ञापन जारी किया था।

इसके बाद से ही कुलपति की नियुक्ति को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे थे। इसके लिए जिन लोगों के नाम चर्चा में थे, उसमें प्रो. सुधीर कुमार जैन का नाम सबसे ऊपर था। अब शिक्षा मंत्रालय की ओर से इनकी नियुक्ति के बाद से इस पर विराम लग गया। 

पहली बार मिला आईआईटीयन कुलपति

आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जैन बीएचयू के पहले कुलपति होंगे जो आईआईटियन हैं। उनकी कार्यशैली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह आईआईटी गांधीनगर में निदेशक के पद पर लगातार तीसरी बार सेवा दे रहे थे। इसके पूर्व आईटी बीएचयू (वर्तमान में आईआईटी बीएचयू) के निदेशक रहे प्रो. राजीव संगल को कुलपति पद का कार्यभार दिया गया था। इस तरह स्थायी कुलपति के रूप में प्रो. जैन पहले आईआईटियन कुलपति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed