{"_id":"670a6136a7d72262250cf7b8","slug":"iit-bhu-third-place-in-science-tech-second-place-field-marshal-rendezvous-2024-competition-held-in-delhi-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंडेज्वोयिस-2024 : IIT BHU को साइंस टेक में तीसरा, फील्ड मार्शल में दूसरा स्थान; दिल्ली में हुआ ये आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंडेज्वोयिस-2024 : IIT BHU को साइंस टेक में तीसरा, फील्ड मार्शल में दूसरा स्थान; दिल्ली में हुआ ये आयोजन
Sat, 12 Oct 2024 05:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:15 PM IST
सार
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के जिमखाना के कल्चरल काउंसलर डॉ. अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्थान के छात्र-छात्राओं ने कमाल कर दिया है।
विज्ञापन
IIT BHU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी दिल्ली में चल रहे रेंडेज्वोयिस-2024 के स्पोर्ट्स क्विज में आईआईटी बीएचयू ने फाइनल राउंड में जगह बनाई है। साइंस-टेक क्विज में तीसरा स्थान और फील्ड मार्शल क्विज में आईआईटी बीएचयू को दूसरा स्थान मिला है। वहीं, एक खिलाड़ी लोन वुल्फ फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहा।
विज्ञापन
साइंस टेक क्विज में देव राज आर, अंकित शर्मा और प्रियदर्शी अनुपम की टीम ने सभी आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। मेजर चंद्रकांत के अंडर-25 फील्ड मार्शल क्विज में अंकित शर्मा, देव राज और ताहा हसन खान को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
अंकित शर्मा, आयुष भट्ट, और ताहा हसन खान ने स्पोर्ट्स क्विज के फाइनल में भी जगह बनाई है। देव राज आर ने लोन वुल्फ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। जिमखाना के अधिष्ठाता प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि ये उपलब्धियां क्विज क्लब के सदस्यों की मेहनत और टीमवर्क को दिखाती है।
विज्ञापन