{"_id":"90e5851234ea5ec5c7de1c234fbc9ece","slug":"iit-bhu-ready-for-convocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू में दीक्षांत समारोह में क्या है खास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू में दीक्षांत समारोह में क्या है खास
Varanasi
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू के वर्ष 2013-14 के छात्रों के लिए सोमवार का दिन बेहद खास होगा। कारण, आईआईटी बीएचयू के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन सोमवार को होगा। इसे लेकर उपाधिधारक खासे उत्साहित हैं। यही वजह रही कि रविवार को भी कैंपस में एक अलग ही रौनक देखने को मिली।
आईआईटी का तीसरा दीक्षांत समारोह सोमवार को स्वतंत्रता भवन में आयोजित होगा। समारोह की मुख्य अतिथि नवदन्या की निदेशक व पर्यावरणविद् डा. वंदना शिवा मेधावियों को मेडल से नवाजेंगी। समारोह की अध्यक्षता बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी करेंगे। दीक्षांत समारोह के मुख्य आयोजन के पूर्व सुबह नौ बजे उपाधि वितरण कार्यक्रम भी आयोजित हेागा। बता दें कि इसके पूर्व मुख्य समारोह के बाद अलग अलग विभागों में उपाधि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है।
रविवार को दीक्षांत समारोह के मद्देनजर स्वतंत्रता भवन में समारोह का रिहर्सल हुआ। रिहर्सल में आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. राजीव संगल सहित रजिस्ट्रार, डीन, विभागाध्यक्षों के साथ ही उपाधिधारक भी शामिल रहे। इसके पूर्व यहीं से छात्र-छात्राओं को उत्तरीय और सदरी वितरित किया गया। रिहर्सल के बाद शाम को सभी विभागों के छात्र-छात्राओं के लिए गेट टू गेदर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
एक नजर इधर
- 38 टॉपर्स को मिलेगा गोल्ड मेडल
-1218 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी
-पीएचडी - 47, एमटेक/एमफार्मा - 309, आईडीडी/आईएमडी - 147, बीटेक/बीफार्मा - 715 को डिग्री प्रदान की जाएगी