{"_id":"5c31c2a9bdec2256ca01e9f9","slug":"iit-bhu-kashi-yatra-festival-will-start-on-january-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू उत्सव : काशीयात्रा में दिखेगा कला, साहित्य और संस्कृति का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू उत्सव : काशीयात्रा में दिखेगा कला, साहित्य और संस्कृति का संगम
Mon, 07 Jan 2019 10:44 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा-2019 में कला, साहित्य और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। 18 से 21 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में विभिन्न स्थानों से आईआईटियंस के साथ ही तकनीकी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के करीब 2,500 प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
आईआईटी परिसर में हर साल मनाए जाने वाले उत्सव को लेकर छात्र-छात्राओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इस साल कार्यक्रमों की शुरुआत 18 दिसंबर से होगी। समारोह में बनारस से आईआईटी बीएचयू और अन्य तकनीकी संस्थानों के साथ ही लखनऊ, दिल्ली विश्वविद्यालय, हैदराबाद, भोपाल, कोलकाता, भुवनेश्वर और पटना आदि से प्रतिभागी शामिल होंगे।
तीन दिवसीय उत्सव में थिएटर में अभिनय, रॉक बैंड, इंडियन म्यूजिक, नृत्य, साहित्यिक प्रतिस्पर्धाओं के साथ ही क्विज, ललित कला की प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभागी प्रदर्शन करते नजर आएंगे। समारोह में ईडीएम नाइट के साथ ही फ्यूजन नाइट आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन
छात्र मामलों के अधिष्ठाता प्रो. बीएन राय ने बताया कि आयोजन की निदेशक को औपचारिक जानकारी दी जा चुकी है। साथ ही काशीयात्रा की टीम तैयारी में लगी है। इस बार संस्थान का शताब्दी वर्ष होने की वजह से उत्सव को और खास बनाने की तैयारी चल रही है।