फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Employees start protest against examination for promotion sloganeering at director office

आईआईटी बीएचयू: प्रमोशन के लिए परीक्षा के विरोध में कर्मचारियों का धरना, निदेशक कार्यालय पर नारेबाजी

Thu, 09 Dec 2021 08:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Dec 2021 08:56 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू  करीब 150 कर्मचारियों को प्रमोट करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह परीक्षा का आदेश जारी किया गया था। यह भी कहा गया था कि परीक्षा के साथ भी संबंधित कर्मचारी की स्नातक स्तर पर 55 प्रतिशत की शैक्षणिक योग्यता भी होनी चाहिए।

विज्ञापन
IIT BHU Employees start protest against examination for promotion sloganeering at director office
आईआईटी बीएचयू में कर्मचारियों का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में प्रमोशन के लिए परीक्षा पास करने के आईआईटी बीएचयू प्रशासन के फैसले के विरोध में कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को निदेशक कार्यालय पर धरना दिया। फैसले के विरोध में नारेबाजी कर इसे वापस लेने की मांग की। करीब दो घंटे बाद आईआईटी बीएचयू प्रशासन की ओर से इस पर नियमानुसार वापस लेने की बात कही गई, तब जाकर कर्मचारियों का धरना समाप्त हुआ। 

विज्ञापन


संस्थान में करीब 150 कर्मचारियों को प्रमोट करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह परीक्षा का आदेश जारी किया गया था। यह भी कहा गया था कि परीक्षा के साथ भी संबंधित कर्मचारी की स्नातक स्तर पर 55 प्रतिशत की शैक्षणिक योग्यता भी होनी चाहिए। कर्मचारियों का कहना था कि नौकरी देते समय ही यह शर्त क्यों नहीं लागू की गई। अब इस तरह का फैसला उचित नहीं है।
विज्ञापन


कर्मचारियों से बातचीत करने आए रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के डीन प्रो. राजीव प्रकाश ने परीक्षा संबंधी आदेश को वापस लेने और प्रमोशन के नियमों से जुड़ी समस्याओं पर 15 दिसंबर को कर्मचारियों संग बैठक की बात कही। इसके बाद ही कर्मचारियों ने धरना स्थगित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बीएचयू: जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, कल से काम पर लौटेंगे, मरीजों ने राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed