फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU: Amitabh Thakur demanded investigation on the arrest of youth in IIT BHU case

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू मामले में युवक की गिरफ्तारी पर अमिताभ ठाकुर ने की जांच की मांग, निर्दोष फंसाने का आरोप

Sun, 05 Nov 2023 04:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 05 Nov 2023 04:23 PM IST
सार

डीजीपी यूपी को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उन्हें दी गई जानकारी के अनुसार युवक को तीन अक्टूबर 2023 की शाम लगभग 4:00 बजे वाराणसी कचहरी के पास क्राइम ब्रांच के लोगों ने उनकी थार गाड़ी से उठा लिया और इंडिका कार में बैठा कर ले गए।

विज्ञापन
IIT BHU: Amitabh Thakur demanded investigation on the arrest of youth in IIT BHU case
अमिताभ ठाकुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आईआईटी बीएचयू मामले में वाराणसी पुलिस द्वारा राजीव नगर कॉलोनी, चितईपुर निवासी युवक को 3 नवंबर 2023 से पकड़कर थाने में उनका फोटो लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किए जाने और तब से हिरासत में रखे जाने के आरोपों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन


डीजीपी यूपी को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उन्हें दी गई जानकारी के अनुसार युवक को तीन अक्टूबर 2023 की शाम लगभग 4:00 बजे वाराणसी कचहरी के पास क्राइम ब्रांच के लोगों ने उनकी थार गाड़ी से उठा लिया और इंडिका कार में बैठा कर ले गए। बिना जांच पड़ताल के ही उन्हें आरोपित बताते हुए थाने में उसका फोटो खींचकर उसे सार्वजनिक कर दिया, इससे हर्ष सिंह और उनके परिवार की बुरी तरह मानहानि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनके पास प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के अनुसार युवक 2 नवंबर की रात लगभग 12:58 बजे चितईपुर स्थित अपने घर के अंदर घुस गए थे। उसके बाद वह बाहर नहीं निकले, जबकि छात्र के साथ छेड़खानी की घटना 2 नवंबर की रात लगभग 1:30 बजे आईआईटी बीएचयू के पास की बताई गई है।

 अमिताभ ठाकुर ने कहा कि चूंकि मामला अत्यंत गंभीर है, अतः इसमें किसी भी व्यक्ति को निर्दोष फंसाया जाना स्वयं में गंभीर अपराध होगा। अतः डीजीपी उपरोक्त तथ्यों की वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराते हुए उक्त तथ्य सही पाए जाने पर हर्ष सिंह को तत्काल छोड़े जाने और उनका फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कराने और दो दिन से गैरकानूनी ढंग से पुलिस हिरासत में रखे जाने के आरोपों के संबंध में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed