फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IG caught in lieu of cross-checking police station, reported without satisfying the complainants

आईजी की क्रॉस चेकिंग में पकड़ाया थानों का झूठ, फरियादियों को संतुष्ट किए बिना लगा दी रिपोर्ट

Wed, 11 Dec 2019 08:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 11 Dec 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
IG caught in lieu of cross-checking police station, reported without satisfying the complainants
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के थानों में जनता की शिकायतों का फर्जी निस्तारण हो रहा है। फरियादियों को संतुष्ट किए बिना थानेदार निस्तारण की रिपोर्ट लगा रहे हैं। बुधवार को आईजी की समीक्षा में इसकी पोल खुली है। जिले के भ्रमण पर आए आईजी विजय कुमार मीणा ने क्रॉस चेकिंग में ऐसे कई मामले पकड़े, जिनमें निस्तारण रिपोर्ट झूठी थी। संबंधित थानेदार को उन्होंने गुरुवार को पुलिस लाइन में तलब किया है।

विज्ञापन


यहां फरियादी भी बुलाए गए हैं।आईजी दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ऑफिस पहुंचे आईजी को पुलिसकर्मियों ने गार्ड आफ ऑनर दिया। पुलिस ऑफिस के अवलोकन के बाद वह एसपी के कक्ष में पहुंच गए। यहां विभिन्न तरह की शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों से रुबरु हुए।
विज्ञापन


जोगियापुर के लालता यादव ने बताया कि उसकी चोरी हुई बाइक की लोकेशन चंदवक में मिली। संबंधित पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने बरामदगी का भरोसा दिया, लेकिन बाद में एफआर लगा दिया। अपनी बाइक के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। कोई नहीं सुन रहा। कई अन्य फरियादियों ने भी पुलिस की ओर सो लगाई गई निस्तारण रिपोर्ट को झूठा करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

IG caught in lieu of cross-checking police station, reported without satisfying the complainants
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आईजी के सामने साफ कहा कि पुलिस ने निस्तारण से पहले उनसे कोई संपर्क नहीं किया। दूसरे पक्ष से मिलकर रिपोर्ट लगा दी है। आईजी ने बताया कि क्रॉस चेकिंग में थानों से शिकायतों के निस्तारण में झूठी रिपोर्ट लगाने की बात सामने आई है। ऐसे पांच मामले चिह्नित करते हुए संबंधित एसओ और फरियादी को गुरुवार की दोपहर पुलिस लाइन में बुलाया गया है। वहां सुनवाई के बाद कार्रवाई होगी। जनसुनवाई के दौरान एसपी अशोक कुमार भी मौजूद रहे।

सदर कोतवाली में अव्यवस्था पर भड़के आईजी

जौनपुर में जनसुनवाई के बाद वह सदर कोतवाली पहुंचे। यहां निरीक्षण में काफी खामियां मिली। परिसर में गंदगी का अंबार था। साफ-सफाई संतोषजनक न होने पर कोतवाल पवन उपाध्याय को डांट लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। अपराध रजिस्टर, बीट रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों का रखरखाव सही नहीं था। सीसीटीएनएस, मेस, मालखाना, हवालात की भी जांच की। कोतवाल को खामियां शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए।

सक्रियता बढ़ाए एंटी रोमियो स्क्वाड

देर शाम आईजी ने थानों में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड की बैठक ली। उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि 25 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर शोहदों पर कार्रवाई करें। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, महिला कॉलेज, पार्क आदि के आसपास सादी वर्दी में भी गश्त करते रहें। कोई भी शरारती तत्व दिखे तो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed