फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If you want to show in OPD then bring water from home, forget toilet

ओपीडी में दिखाना है तो पानी घर से लाइए, शौचालय भूल जाइए

Thu, 18 Nov 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
If you want to show in OPD then bring water from home, forget toilet
बीएचयू अस्पताल में ओपीडी की फीस 20 से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी गई है, लेकिन संसाधनों की कमी से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। ओपीडी हाल में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालय से दुर्गंध आती है। पानी के लिए दूरदराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भटकना पड़ रहा है। कुछ लोग बाहर से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। यहां हर दिन वाराणसी, आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड से दो से तीन हजार मरीज आते हैं। ओपीडी में पंजीकरण के बाद मरीज संबंधित विभाग की ओपीडी में पर्चा जमाकर बारी का इंतजार करते हैं। पूरे ओपीडी हाल में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। चेस्ट डिपार्टमेंट की ओपीडी के पास में जो वाटर कूलर लगा है। वह भी लंबे समय से खराब है। इसके अलावा नीचे कहीं और पानी की व्यवस्था नही है। बुधवार दोपहर बहुत से मरीज बॉटल लेकर पानी भरने गए लेकिन वाटर कूलर खराब होने पर उन्हें निराश लौटना पड़ा। यहां जो टायलेट बना है, उसमें दरवाजे भी टूटते जा रहे हैं। दुर्गंध की वजह से पास से गुजरना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

बोले मरीज
ओपीडी की फीस बढ़ाने का फैसला तो ले लिया गया है, लेकिन सुविधा नहीं मिल रही है। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सबसे अधिक परेशानी पानी को लेकर है। इसकी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

- हरिबंश पांडेय, बिहार
जब अस्पताल सरकारी है तो फीस क्यों बढ़ाई जा रही है, यह समझ से परे है। अगर फीस बढ़ा भी दी गई तो मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना भी जरूरी है। पीने का पानी तो नहीं है, टायलेट में इतनी दुर्गंध कि खड़े होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुलायम सिंह, गाजीपुर
नहीं बन सकी लिफ्ट, दुश्वारियां बरकरार
अस्पताल की लिफ्ट भी लंबे समय से खराब है। ऐसे में ओपीडी में दिखाने के बाद अगर चिकित्सक किसी मरीज को वार्ड में भर्ती करने की सलाह दे रहे हैं तो उन्हें ऊपरी मंजिल तक जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में कंट्रोल रूम के पास लगी तीनों लिफ्ट खराब है। ब्लड बैंक के आगे वाली लिफ्ट भी खराब है। लिहाजा रैंप के सहारे ही मरीज और उनके परिजन वार्ड में जा रहे हैं। इस तरह की स्थिति लंबे समय से बनी है। यहां लिफ्ट खराब होने की सूचना भी चस्पा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed