फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If you want to come to Banaras then come now you will get information about darshan

Varanasi News: बनारस आना चाह रहे हैं तो आईए, अब आपको स्टेशन पर मिलेगी दर्शन और अन्य सुविधाओं की जानकारी

Tue, 15 Apr 2025 10:41 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 15 Apr 2025 10:41 AM IST
सार

कैंट स्टेशन के मुख्य यात्री हॉल स्थित पूछताछ काउंटर के पास जन सुविधा केंद्र की शुरूआत की जा चुकी है। अब रेलयात्रियों को स्टेशन पर उतरते ही दर्शन और अन्य खानपान से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा के लिए अब यहीं से जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन
If you want to come to Banaras then come now you will get information about darshan
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही यात्रियों को स्टेशन समेत काशी भ्रमण से जुड़ी सभी जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी। चाहे वह काशी दर्शन हो, यहां ठहरने की सुविधा हो या फिर खानपान से जुड़ी अन्य कोई अन्य जानकारी। साथ ही लोगों को चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन


सोमवार को कैंट स्टेशन के यात्री हाॅल पूछताछ काउंटर के पास जन सुविधा हेल्ड डेस्क का शुभारंभ हुआ है। रेल अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और यात्रियों को एक ही स्थान पर यात्रा, ठहराव और दर्शन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


पहले चरण में यात्रियों को होटल बुकिंग सहायता, टैक्सी, लोकल ट्रांसपोर्ट सेवा, टूर एवं ट्रैवल पैकेज, मंदिर दर्शन की सुविधा और स्थानीय पर्यटन गाइडेंस जैसी सेवाएं दी जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए आगामी 15 दिनों में ट्रॉली सेवा और व्हीलचेयर सेवा भी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रॉली सेवा का लाभ भारी सामान ले जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर सुविधा होगी। इन सेवाओं के साथ एक सहायक कर्मचारी भी यात्रियों की मदद के लिए साथ रहेगा।


स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि जन सुविधा हेल्प डेस्क की सभी सेवाएं चार्जेबल (सशुल्क) आधार पर उपलब्ध होंगी। इसकी जानकारी यात्रियों को काउंटर पर मिलेगी। इसका संचालन निजी कंपनी कर रही है। हेल्प डेस्क की टीम पूरी तरह प्रशिक्षित है। यह पहल रेलवे द्वारा यात्री सेवा सर्वोपरि की भावना के अनुरूप शुरू हुई है।


कैंट स्टेशन पर इस समय रोजाना एक से सवा लाख यात्रियों की आवाजाही होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed