{"_id":"6acfdcdfd9934707de0b760f","slug":"if-women-are-empowered-the-country-will-be-strong-and-prosperous-varanasi-news-c-20-vns1056-1581616-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नारी सशक्त होगी तो मजबूत और समृद्धशाली होगा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नारी सशक्त होगी तो मजबूत और समृद्धशाली होगा देश
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में बुधवार को संगोष्ठी में देश, समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। कुलपति प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी ने कहा कि कहा कि जिस देश की नारी सशक्त होगी वह देश स्वतः ही मजबूत और समृद्ध होगा। कार्यक्रम में 35 महिलाओं को कर्मयोगिनी सम्मान से नवाजा गया।पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की ओर से कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि समाज, देश व परिवार के निर्माण में महिला व पुरुष का महत्ती भूमिका होती है। इसलिए दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिला को सामान नहीं समझना चाहिए, बल्कि उसे सम्मान देना चाहिए। महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त होने पर ही कोई भी देश विकसित हो सकता है।
महिला आयोग लखनऊ की पूर्व सदस्य मीना चौबे ने कहा कि बेटियां सबल हो रही हैं सशक्त हो रही हैं। काशी विद्यापीठ में पत्रकारिता संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण का अर्थ है कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, समान अधिकार और अपने जीवन से जुड़े फैसले खुद लेने की स्वतंत्रता देना। प्रशासनिक सेवा में डॉ. सुनीता चंद्रा,श्रेया गुप्ता और कनिज फातिमा,पुलिस सेवा में प्रज्ञा पाठक, डॉ. चारु द्विवेदी, अनीता कुमारी और दीक्षा पांडेय, शिक्षा सेवा में डॉ. साधना श्रीवास्तव, प्रोफेसर पूनम सिंह और पूनम सिंह, चिकित्सा सेवा में डॉ. सोनी साहू, डॉ. अंजली और डॉ. तन्वी अग्रवाल सहित 35 महिलाओं को सम्मान दिया गया। संचालन मोनिका श्रीवास्तव,स्वागत डॉ. चेतना, धन्यवाद प्रशांत गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में तिब्बती संस्थान की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा, अभीजित राय, नेहा राय, मोनिका सिंह, अनिल साहू, बबलू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।