फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Purvanchal Discom strictness regarding hanging electrical wires due to Ghazipur bus fire

UP: गाजीपुर बस अग्निकांड से पूर्वांचल डिस्कॉम ने लिया सबक, नीचे लटके मिले तार तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

Thu, 14 Mar 2024 07:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 14 Mar 2024 07:46 AM IST
सार

गाजीपुर जिले में एचटी लाइन के चपेट में आकर बस में आग लगने की घटना के बाद पूर्वांचल डिस्कॉम ने सख्ती दिखाई है। अब तार नीचे लटकते मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Purvanchal Discom strictness regarding hanging electrical wires due to Ghazipur bus fire
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में एचटी लाइन की चपेट में आकर बस में आग लगने और उसमें सवार पांच लोगों की मौत पर पावर कॉरपोरेशन के नाराजगी जाहिर करने के बाद पूर्वांचल डिस्कॉम की नींद टूटी है। डिस्कॉम ने सभी जोन में एचटी और एलटी लाइनों का ग्राउंड क्लीयरेंस (जमीन से तार की दूरी) का आकलन करने के लिए पेट्रोलिंग का निर्देश दिया है। साथ ही जिम्मेदार लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने को भी कहा है। निर्देश मिलने के बाद लाइनमैनों की टीम इस कार्य में जुट गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन आशीष गोयल ने लापरवाही पर अभियंताओं को फटकार लगाई। कहा कि ऐसे स्थानों को तत्काल चिह्नित कर दुरुस्त किया जाए, जहां तार जमीन के निकट हैं। इसके बाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने लाइनमैनों की टीम बनाकर कम ग्राउंड क्लीयरेंस वाले स्थान चिह्नित करने के लिए पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता वाराणसी परिक्षेत्र द्वितीय मुकेश कुमार गर्ग ने कहा कि पेट्रोलिंग के दौरान गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों को चिह्नित किया जाएगा। साथ ही अन्य तकनीकी दिक्कतें भी दूर कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed