फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If the water level of Ganga decreases, the water supply will stop

Varanasi News: गंगा का जलस्तर और कम हुआ तो पेयजल आपूर्ति होगी बाधित

Mon, 19 Jun 2023 09:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
If the water level of Ganga decreases, the water supply will stop
कानपुर के विशेष ध्यानार्थ
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर और कम हुआ तो पेयजल आपूर्ति होगी बाधित
- सिंचाई विभाग कानपुर के अधिकारियों को पत्र लिखा, गंगा बैराज से पानी छोड़ने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। गंगा के घटते जलस्तर से शहर की जलापूर्ति बाधित हो सकती है। इस समय गंगा का जलस्तर 58.35 मीटर पर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नौ से 15 जून के बीच गंगा के जलस्तर में 16 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। अब जलकल ने पानी छोड़ने के लिए सिंचाई विभाग कानपुर के अधिकारियों को पत्र भेजा है। गंगा बैराज से पानी छोड़ने के बाद जलस्तर ठीक हो सकेगा।

गंगा से ही शहर की जलापूर्ति की जाती है। भदैनी पर लगे पंप से पानी जलकल परिसर भेलूपुर लाया जाता है, जहां फिल्टर करके जलापूर्ति की जाती है। जानकारी के मुताबिक, गंगा का जलस्तर और कम हुआ तो भदैनी पर लगे पंप पानी नहीं खींच पाएंगे। ऐसा हुआ तो शहर की जलापूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के बीच शहर के कई इलाके पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पक्का महाल, चौक क्षेत्र में समस्या सबसे ज्यादा है। इसके लिए जलकल ने छह फीडर बनाए हैं, लेकिन गर्मी में इनका संचालन बेहतर ढंग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अभी पानी की दिक्कत नहीं है। गंगा का जलस्तर और कम हुआ तो दिक्कत आएगी। इसे देखते हुए ही सिंचाई विभाग कानपुर के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। गंगा बैराज से पानी छोड़ने की मांग की गई है। - रघुवेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जलकल
एक नजर में
20.63 लाख- जनसंख्या

276 एमएलडी की आवश्यकता

348 एमएलडी जल का उत्पादन

160 एमएलडी गंगा से लिफ्ट करके

188 एमएलडी अन्य स्रोतों से

168 नलकूप

133 मिनी नलकूप



ऐसे बचाएं पानी

बर्तन धोने के लिए नल की जगह बाल्टी या टब का इस्तेमाल करें।

टूथ ब्रश करते समय नल लगातार न खुला छोड़ें।
कार साफ करने के लिए बाल्टी में इस्तेमाल करें, इससे करीब 130 लीटर पानी बचा सकते हैं।
बाथरूम में लीकेज से पानी बर्बाद हो जाता है, इसलिए तुरंत सुधरवा लें।

आरओ मशीन में हर साल करीब 14 हजार लीटर पानी नष्ट होता है। इस पानी का इस्तेमाल पेड़-पौधों को सींचने और गाड़ी धोने में करें।

शॉवर, स्वीमिंग पूल और बाथ टब की बजाय सामान्य रूप से नहाएं।

वॉशिंग मशीन में कपड़ा धोने से पानी ज्यादा खर्च होता है इसलिए कम कपड़े हैं तो हाथ से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed