{"_id":"5905afa44f1c1bd73a44127b","slug":"if-the-blessings-of-maharaj-ji-yogi-will-be-included-in-the-bjp-amanmani","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में CM योगी से मिले अमनमणि, बोले-आशीर्वाद मिले तो भाजपा ज्वाइन कर लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में CM योगी से मिले अमनमणि, बोले-आशीर्वाद मिले तो भाजपा ज्वाइन कर लूंगा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 01 May 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
अमनमणि
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी सारा की हत्या के आरोपी नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने रविवार को गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यानाथ से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अमनमणि ने कहा कि अगर महाराज जी (योगी) का आशीर्वाद रहा तो जल्द ही भाजपा में शामिल होऊंगा।
विज्ञापन
वहीं अमनमणि सीएम के साथ एक मीटिंग में हिस्सा लेना चाहते थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में अमन मणि नजर आए थे। उन्होंने मंच पर सीएम को बुके देकर स्वागत किया और पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी अमन मणि अपने चाचा और फैमली के साथ गोरखनाथ मंदिर जाकर उनसे आशीर्वाद ले चुके हैं। यही नहीं, वह बीजेपी को बिना शर्त समर्थन घोषणा की इशारा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें एमएलए अमनमणी के पिता व पूर्वमंत्री अमरमणी चर्चित 'मधुमिता हत्या कांड' में सजा काट रहे हैं। वहीं अमनमणी खुद भी अपनी पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोपी हैं। इस समय जमानत पर हैं।
अमनमणि की इस मुलाकात के विपक्षी दलों ने योगी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। स्थिति यह हुई है कि भाजपा को इस पर सफाई देनी पड़ी है।
अमनमणि त्रिपाठी बतौर विधायक मुख्यमंत्री श्री योगी से मिले।राजनीति में अपराधियों,बलात्कारियों को संरक्षण देनेवाले दल परेशान क्यों है?@BJP4UP
— Shrikant Sharma (@ptshrikant) April 30, 2017
भारतीय जनता पार्टी अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने के खिलाफ और चुनाव सुधारों में विश्वास करने वाली पार्टी है। @BJP4UP @BJP4India
— Shrikant Sharma (@ptshrikant) April 30, 2017