{"_id":"611feab4f7a9ad1c055b21ba","slug":"if-congress-government-is-formed-facilities-like-chhattisgarh-will-be-available-said-minister-rajesh-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो मिलेंगी छत्तीसगढ़ जैसी सुविधाएं, महाजनसंपर्क अभियान में बोले मंत्री राजेश तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो मिलेंगी छत्तीसगढ़ जैसी सुविधाएं, महाजनसंपर्क अभियान में बोले मंत्री राजेश तिवारी
Sat, 21 Aug 2021 10:16 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:16 AM IST
सार
महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में वार्ड 55 अस्सी भदैनी में वयोवृद्ध कांग्रेसी संपूर्णानंद तिवारी के आवास पर जन चौपाल को संबोधित करते हुए राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार काले कृषि कानून लागू कर किसानों का गला घोंटना चाहती है।
विज्ञापन
आराजी लाइन में महाजनसंपर्क अभियान को संबोधित करते राजेश तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी तो छत्तीसगढ़ जैसी स्वावलंबी योजनाएं लागू की जाएंगी। छत्तीसगढ़ में किसानों को सरकार 2550 रुपये समर्थन मूल्य और 10 हजार से एक लाख से अधिक की किसान निधि पैकेज देती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जय भारत महाजनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन वाराणसी जिले के आराजी लाइन के अयोध्यापुर गांव में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन आठों ब्लॉकों काशी विद्यापीठ, आराजीलाइन, सेवापुरी, पिंडरा, बड़ागांव, हरहुआ, चोलापुर, चिरईगांव के 107 न्याय पंचायतों में जनसंवाद का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
वहीं देर शाम को महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में वार्ड 55 अस्सी भदैनी में वयोवृद्ध कांग्रेसी संपूर्णानंद तिवारी के आवास पर जन चौपाल को संबोधित करते हुए राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार काले कृषि कानून लागू कर किसानों का गला घोंटना चाहती है। भाजपा की नीतियां जनता के विरूद्ध हैं।
विज्ञापन