{"_id":"15466a2a0ac3ed0562ccc232444677e3","slug":"if-action-has-not-been-up-movement-sanjay-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन ः संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन ः संजय सिंह
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Tue, 23 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर जाते समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काफिले पर पथराव भाजपा के लोगों ने किया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो आम आदमी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। पत्थरबाजी की गई। इस घटना में पार्टी के 16 कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
इनमें तीन-चार कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें लगी हैं। महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट की गई। कहा कि पूरे देश भर में भाजपा की गुंडागर्दी चल रही है। भाजपा को सबसे अधिक परेशानी आम आदमी पार्टी से है।
विज्ञापन
बताया कि इस घटना के बाबत एसएसपी आकाश कुलहरि से बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस मंगलवार तक दोषियों को गिरफ्तार कर लेगी।
इस आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई न हुई तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान संजय सिंह ने पत्रकारों की ओर से पूछे गए किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।