{"_id":"66a3520b0876e7c90d08a97b","slug":"i-am-pained-condition-of-media-raise-their-voice-in-sadav-said-leader-opposition-lal-bihari-yadav-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मीडिया की हालत पर कष्ट हो रहा है:' सदन में उठाऊंगा इनकी आवाज, वाराणसी में बोले नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मीडिया की हालत पर कष्ट हो रहा है:' सदन में उठाऊंगा इनकी आवाज, वाराणसी में बोले नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव
Fri, 26 Jul 2024 01:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:07 PM IST
सार
Varanasi News: नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मीडिया का हाल काफी निराशाजनक कर दिया है। यहां से उनके लिए कुर्सियां भी हटा दी गईं। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते बिहारी लाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने सर्किट हाउस के बाहर जिला मुख्यालय स्थित पेड़ के नीचे की पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन
सपा शिक्षक एमएलसी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मैं यहां पर अपने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आया था, लेकिन मुझे बताया गया कि सर्किट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को रोक दिया गया है।
मुझे यह सुनकर काफी कष्ट हुआ। मीडिया को स्वतंत्रता को जिला प्रशासन बाधित कर रहा है। पत्रकारों को रोक दिया है। लोकतंत्र को खतरा बढ़ गया है। लोकतंत्र से इन लोगों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
सपा एमएलसी ने कहा कि इसको लेकर मैं सदन में उठाऊंगा। पत्रकार हमारी आवाज पहुंचाने के लिए संघर्ष करते हैं, तो हम भी आपकी आवाज को उठाएंगे।