फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   hut caught fire due to spark of bonfire child and goats burnt to death in ghazipur

जिंदा जली मासूम: अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, सो रही बच्ची की मौत; 10 बकरियां भी मरीं

Thu, 19 Dec 2024 12:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Dec 2024 12:33 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। एक झोपड़ी में अलाव की चिंगारी से आग लगी। इस घटना में झोपड़ी में सो रही बच्ची की मौत हो गई। जबकि 10 बकरियां भी मर गईं। 

विज्ञापन
hut caught fire due to spark of bonfire child and goats burnt to death in ghazipur
झोपड़ी में आग लगने के बाद जलकर खाक हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर भडेवर ग्राम सभा के मस्तीपुर मोहल्ला में अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में सो रही प्रमोद पासी की बेटी वर्षा (10) जिंदा जल गई। साथ ही 10 बकरियां भी आग में झुलसकर मर गईं। वहीं, मृतका की मां कौशल्या देवी किसी तरह अपने दो बेटे और बेटियों को नींद से जगा कर बाहर निकलने में कामयाब रही। 

विज्ञापन


बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम
मृतका का पिता प्रमोद पासी काफी दिनों से विक्षिप्त है। वहीं कौशल्या देवी बकरी पालन और मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का जीविकोकोपार्जन चलाती थीं। आग में उनका सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां का रो- रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन




मौके पर पहुंचे अधिकारी
सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, सीओ चोब सिंह, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार राजीव रंजन, कोतवाल तारावती यादव मौके पर पहुंच कर खुले आसमान के नीचे आए परिवार को तत्काल सहित अन्य मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed