{"_id":"5ee89a80154b534f3d276b80","slug":"husband-wife-died-in-bike-car-accident-in-mirzapur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पति फिर पत्नी ने तोड़ा दम, बेटी के घर जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पति फिर पत्नी ने तोड़ा दम, बेटी के घर जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
Tue, 16 Jun 2020 03:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में प्रयागराज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव ने बताया कि बोलोरो व चालक को हिरासत मे ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर 12 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के सिकराकला गांव निवासी हरिशंकर बिंद(56) पुत्र बाजीराम वर्ष अपनी पत्नी उषा देवी(50) को बाइक पर बैठा कर जिगना थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव में अपनी बेटी के यहां जा रहे थे। जैसे ही अपने बेटी के घर जाने वाले रास्ते पर हाथ देकर मुड़ना चाहा, उसी बीत जिगना से गैपुरा की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची जिगना पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गई। जहां पर चिकित्सक ने हरिशंकर बिंद को तुरंत मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को मंडलीय अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी कि उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन