फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband went out in an auto and wife died at home mother of two children committed suicide

Varanasi News : पति ऑटो लेकर निकला और घर में पत्नी की मौत, दो बच्चों की मां ने की खुदखुशी, मचा कोहराम

Mon, 17 Mar 2025 02:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 17 Mar 2025 02:13 PM IST
सार

चौबेपुर क्षेत्र में ऑटो चालक की पत्नी ने घर में खुदखुशी कर ली। जानकारी के अनुसार पति के निकलने के बाद पत्नी ने घर में फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने उतारा और पति के आने पर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों को सूचना मिली तो पुलिस को बुलाया और जांच जारी है।

विज्ञापन
Husband went out in an auto and wife died at home mother of two children committed suicide
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चिरईगांव चौबेपुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत उकथी निवासिनी गुड़िया 24 वर्ष पत्नी बिनोद राम ने सोमवार को सुबह 7.00 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार पति बिनोद सुबह नाश्ता के उपरान्त अपना ऑटो लेकर शहर चला गया मडुआडीह पहुंचने पर परिजनो ने सूचना दिया की तुम्हारी पत्नी की बहुत तबीयत खराब है जल्दी घर आ जाइए।

विज्ञापन


घर पंहुचा तो पत्नी गुड़िया की हालत देखकर आवाक रह गया। पत्नी को लेकर अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पांच वर्षीया पुत्री शिवांगी बता रही है कि मां बेड पर टेबल रख कर एक साड़ी पंखे में फंसाकर गर्दन में लगाकर झूलने लगी। मौके पर ही तीन वर्षीय विक्रम भी घटना स्थल पर ही था।
विज्ञापन


आस पास वालों को जानकारी हुई तो आनन फानन में उसे पंखे से उतरकर जमीन रख दिया और उसके पति के आने का इंतजार करने लगी। पति मौके पहुंचकर अस्पताल ले गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पति मृतका के मायके वालों को सूचना देकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर शव को दरवाजे पर ही रोक दिया। थोड़ी देर बाद थाना प्रभारी चौबेपुर जगदीश कुशवाहा, चौंकी प्रभारी लल्लन यादव हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed