फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband Committed suicide by hanging in varanasi after dispute with wife

Varanasi: पत्नी से विवाद के बाद पति ने पेड़ से लटक दी जान, परिजनों में कोहराम

Sat, 14 Jan 2023 07:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
husband Committed suicide by hanging in varanasi after dispute with wife
मौत के बाद रखा शव (सांकेतिक)

वाराणसी के दल्लुपुर (बसनी) में पेड़ की डाली पर मफलर के फंदे से लटक युवक ने जान दे दी। शनिवार सुबह पेड़ की डाली से लटकते शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के दल्लुपुर निवासी रविशंकर पटेल (30) मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात पत्नी से किसी बात को लेकर रविशंकर का विवाद हुआ। इस बीच वह रात नौ बजे गुस्से में घर से निकल गया। सुबह टहलने निकले लोगों ने बगीचे में शीशम पेड़ की डाली से रविशंकर के शव को मफलर के फंदे से लटकता देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


रविशंकर की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी अचेत हो गई। घर से दो सौ मीटर की दूरी पर बगीचा में पेड़ से लटकते शव को पुलिस ने उतारा और पोस्टमार्टम को भिजवाया। बड़ागांव इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed