फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hundreds of bats found dead under an old banyan tree in Sonbhadra

Sonbhadra News: पुराने बरगद के पेड़ के नीचे मृत मिले सैकड़ों चमगादड़, गर्मी से मौत की आशंका

Thu, 30 May 2024 02:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 30 May 2024 02:48 PM IST
सार

झारखंड बॉर्डर पर स्थित एक गांव में पुराने बरगद के पेड़ के नीचे सैकड़ों चमगादड़ मृत मिले। गुरुवार की सुबह दुर्गंध आने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। गर्मी के चलते चमगादड़ों की मौत की आशंका जताई जा रही है।  

विज्ञापन
Hundreds of bats found dead under an old banyan tree in Sonbhadra
Sonbhadra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड बॉर्डर पर स्थित क्षेत्र के मूड़िसेमर ग्राम पंचायत में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई। वन रेंज कार्यालय परिसर में चमगादड़ मृत देख खलबली मच गई। तेज दुर्गंध के कारण वनकर्मी परिसर से चले गए। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के कारण उनकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


ग्रामीण विनय कुमार, छोटू कुमार, महेंद्र प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद का कहना है कि सततवाहिनी व कुकुरडुबा नदी के तटीय इलाके में रेंज ऑफिस में पुराने बरगद, आम, जामुन के वृक्षों पर सैकड़ों चमगादड़ कई वर्षों से लगातार रहते हैं। गुरुवार की सुबह जब लोग उस ओर टहलने गए तो कुछ चमगादड़ मृत दिखे। जो पेड़ से नीचे गिरे हुए थे। आगे काफी संख्या में चमगादड़ों का शव पड़ा था। 
विज्ञापन


तेज दुर्गंध उठ रही थी। इस बाबत पशु चिकित्सक डॉ. रवि कुमार तरुण ने बताया कि वर्तमान समय में इलाके का तापमान 46-47 डिग्री चल रहा है। पानी भी इलाके में नहीं है। संभावना है कि इसी कारण चमगादड़ों की मौत हुई है। वही रेंजर इमरान खान ने बताया कि अधिक तापमान व पानी की समस्या ही इन चमगादड़ों के मरने का मुख्य कारण है। मृत चमगादड़ों को वन कर्मी एकत्रित कर मिट्टी में दफना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed