फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   How much do Banarasi know about AYUSH system of medicine conducted a survey

Varanasi: आयुष चिकित्सा पद्धति के बारे में कितना जानते हैं बनारसी, जिला अर्थ एवं संख्या विभाग ने किया सर्वे

Thu, 29 Jun 2023 04:09 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी/अभिषेक मिश्र
संवाद न्यूज एजेंसी/अभिषेक मिश्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Jun 2023 04:09 PM IST
सार

 आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सोवा रिग्पा पद्धतियों की ओर लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए जिले के 36 क्षेत्रों में सर्वे किया गया। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफ इंडिया (एनएसएसआई) की ओर से यह सर्वे पूरा हो गया है। 

विज्ञापन
How much do Banarasi know about AYUSH system of medicine conducted a survey
Ministry of Ayush - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सोवा रिग्पा पद्धतियों की ओर लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए जिले के 36 क्षेत्रों में सर्वे किया गया। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफ इंडिया (एनएसएसआई) की ओर से यह सर्वे पूरा हो गया है। देश भर में हो रहे सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर आयुष मंत्रालय योजनाएं बनाएगा। सर्वे का उद्देश्य अंग्रेजी दवाओं को बंद करना है।

विज्ञापन


जिले स्तर पर सर्वे की जिम्मेदारी जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय को दी गई। विभाग ने 20 शहरी क्षेत्र और 16 ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे किया। विभाग ने अब तक 27 क्षेत्रों का डेटा एनएसएसआई के सॉफ्टवेयर में फीड कर दिया है। शेष नौ का डेटा भी 30 जून तक फीड कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

एक जुलाई 2022 को शुरू हुआ था सर्वे

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम नारायण यादव ने बताया कि इस सर्वे की शुरुआत एक जुलाई 2022 को हुई। शासन की ओर से हर तीन महीने में नौ क्षेत्रों का सर्वे का लक्ष्य मिला था। पांच टीमों ने प्रत्येक क्षेत्र में 250 से 300 परिवारों से 16 बिंदुओं पर बातचीत कर आयुष उपचार और इससे जुड़ी तमाम जानकारियां लीं। हर तीन महीने के सर्वेक्षण के बाद डेटा को एनएसएसआई के सॉफ्टवेयर पर फीड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में एक लाख लोग हुए शामिल

अर्थ एवं संख्या विभाग की ओर से विकास खंड सेवापुरी, बड़ागांव, काशी विद्यापीठ के अलावा शिवपुर, भोजूबीर, कचहरी, चौकाघाट, चेतगंज आदि क्षेत्रों के करीब एक लाख लोगों के बीच यह सर्वे हुआ है। इसका पूरा आंकड़ा एनएसएसआई जारी करेगा।

सर्वे में पूछे जाने वाले सवाल

  • - अंतिम बार अस्पताल में कब भर्ती हुए और कौन सा इलाज हुआ।
  • - कुल खर्च कितना हुआ और कितना समय लगा।
  • - घर में योग और आयुर्वेद के प्रति लोगों में कितनी जागरूकता है।
  • - आयुष मंत्रालय व उसकी ओर से मिल रही सुविधाओं के बारे में कितना जानते हैं
  • - घर में दवाएं कहां से आती हैं।
  • - आयुर्वेदिक हैं तो कहां से लेते हैं।

  • - सस्ती मिलती हैं या महंगी
  • - औषधियों के बारे में कितना जानते हैं।
  • - इस पर कितना विश्वास हैं।
  • - पिछले एक वर्ष में कितनी बार दवा ली।
  • - मुफ्त में खरीदी या पैसे देकर।
  • - आयुष की ओर झुकाव का कारण क्या है।
  • - इससे जुड़ी सुविधाएं घर से कितनी दूरी पर है।
  • - घर से नजदीक दुकानों पर दवाएं मौजूद हैं कि नहीं।
  • - आयुष के तहत इलाज से कितना और क्या फायदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed