फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   House to house cleaning, road littered with garbage

घर-घर सफाई, सड़क कचरे से पटी

Thu, 04 Nov 2021 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
House to house cleaning, road littered with garbage
दिवाली के दिन घरों की साफ-सफाई सड़कों पर कूड़े के अंबार की शक्ल में नजर आई। दिवाली पर घरों की सफाई के बाद घर से निकला कूड़ा सड़कों पर कई जगह बिखरा दिखा। कूड़ा अधिक होने के कारण नगर निगम के कूड़ा वाहन समय पर नहीं पहुंच पा रहे थे। तब तक कूड़ा शहर की सड़कों पर पड़ा रहा। इलाकों में लोगों ने कूड़ा रखने के लिए निर्धारित स्थान से इतर भी कूड़ा डंप कर दिया था। सामान्य दिनों की तुलना में बृहस्पतिवार को दोगुने से भी ज्यादा कूड़ा निकला। कूड़े को ढोकर कचरा प्लांट तक पहुंचाने में नगर निगम के कर्मचारियों के पसीने छूट गए। शहर में सामान्य दिनों में छह सौ एमटी कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। दिवाली के मद्देनजर हफ्ते भर से यह आंकड़ा बढ़कर आठ सौ एमटी हो गया था। कूड़ा वाहन तीन की बजाए चार चक्कर लगा रहे थे। जबकि कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे की लगाई गई थी। वहीं, बृहस्पतिवार को लगभग 1200 एमटी कूड़ा निकला। दिवाली से एक दिन पहले बुधवार को 11 सौ एमटी कूड़ा निकला था। कचरे के जो डब्बे आठ से 10 घंटे में भरा करते थे, वे डब्बे दो से तीन घंटे में ही भर जा रहे थे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि दिवाली के दिन कूड़ा काफी बढ़ गया। कर्मचारियों को कूड़ा ढोने के कार्य में लगातार लगाया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
वाराणसी। दीपावली पर कूड़ा निस्तारण अभियान का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह शहर क्षेत्र के कई इलाकों का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति देखी। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के मौके पर शहर में कूड़ा काफी बढ़ गया है। उसे निस्तारित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed