फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   house collapse old woman died in heavy rain family narrowly escapes in chandauli up

तेज बारिश में भरभरा कर गिरे कच्चे मकान, बुजुर्ग महिला की मौत, दूसरा परिवार बाल-बाल बचा

Sat, 11 Jul 2020 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Jul 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
house collapse old woman died in heavy rain family narrowly escapes in chandauli up
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले के जिले में तेज बारिश से अब नुकसान होने लगा है। बारिश की वजह से शनिवार को अलग-अलग इलाके में दो कच्चे मकान गिर गए। एक मकान में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरे मकान में रखा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के कम्हरिया हसनपुर गांव में हरिराम यादव पूरे परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी करता है और उसका कच्चा मकान जर्जर हो चुका था। शुक्रवार की रात पूरे परिवार के लोग एक कमरे में सो गए जबकि दूसरे कमरे में उसकी मां मुन्नी देवी(70) पत्नी विश्वनाथ सोई थी।
विज्ञापन



तेज बारिश के बीच रात दस बजे मकान के मिट्टी की दीवार मुन्नी देवी पर गिर पड़ीं और वह मलबे में दब गईं। आवास सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आसपास के लोग इकट्ठे हुए और मलबे को हटाकर वृद्ध महिला को बाहर निकाला लेकिन मुन्नी देवी की मौत हो चुकी थी। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नी के तीन बेटे हैं और मुन्नी देवी अपने सबसे छोटे बेटे के साथ रह रही थी। लोगों ने सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र के पटनवा गांव निवासी चंदाराम का कच्चा मकान का एक हिस्सा देर रात भरभरा कर गिर गया। यह संयोग ही था कि चंदाराम पूरे परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था।

इस घटना में घर में रखा अनाज, बर्तन सहित हजारों रुपये मूल्य के गृहस्थी के सामान नष्ट हो गए। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। गांव के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले चंदा राम की मदद करने की माग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed