{"_id":"60c904d38ebc3ec8500ff347","slug":"hope-in-increasing-the-graph-of-vaccination-anm-is-becoming-helpful-varanasi-news-vns5950353158","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने में आशा, एएनम बन रही मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने में आशा, एएनम बन रही मददगार
विज्ञापन
जिले में कोरोना टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने में आशा, एएनएम भी अहम भूमिका निभा रही हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीका लगाने के साथ ही इसके फायदे भी बता रही हैं। लोगों को किसी तरह की भ्रांतियों में न पड़ टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रही हैं। शहरी और ग्रामीण इलाके में कुल 2595 आशा वर्कर हैं जबकि करीब 450 एएनएम हैं। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के साथ ही ये डोर टू डोर टीकाकरण के प्रति जागरूक करने में लगी हैं। विशेषकर घर में महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं। टीकाकरण के फायदे और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के बारे में भी बताया जा रहा है। उधर बीएचयू, महिला अस्पताल समेत अन्य केंद्रों पर सेल्फी कॉर्नर भी बनाए गए हैं, जहां टीकाकरण के बाद लोग अपनी तस्वीर ले रहे हैं। वहीं, शासन और प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी लोगों की भ्रांतियां दूर नहीं हो पा रही है। वह दर्द, सूजन और बुखार का हवाला देकर टीका नहीं लगवा रहे हैं।
टीकाकरण के बाद जिस तरह से लोग बुखार सहित अन्य परेशानियां होने की बात कर रहे हैं। इस वजह से अब तक टीका नहीं लगवाया है।
-अरविंद मिश्रा, खरावन, बड़ागांव
कोविशील्ड और कोवैक्सीन पर भरोसा नहीं हो पा रहा है। इस वजह से ही स्पूतनिक का टीका लगवाने का निर्णय लिया है।
-अवनीश मिश्रा, सगुनहा
बहुत से लोगों को बुखार, शरीर में झनझनाहट जैसी परेशानी हुई। इस कारण ही परिवार के 14 सदस्यों में केवल दो ने ही टीकाकरण करवाया है।
-वकील कुमार पटेल, गोसाईपुर
वैक्सीन लगने के बाद होने वाले बुखार, हाथ में सूजन, दर्द होने जैसी खबरों के सुनने के बाद से ही डर बना है। परिवार में केवल दो लोगों ने ही टीका लगवाया है।
-जितेंद्र कुमार यादव, जगापट्टी
टीकाकरण जरूरी है। किसी तरह की भ्रांतियों में लोगों को नहीं पड़ना चाहिए। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। बुखार, टीका लगवाने वाली जगह पर दर्द, सूजन साधारण बात है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। टीका लगवाने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहना है। जो लोग टीका लगवा चुके हैं, वो दूसरों को भी जागरूक करें। इससे भ्रांतियां दूर होंगी, टीकाकरण का ग्राफ भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
-डॉ. अतुल सिंह, चिकित्सा अधिकारी
अब तक 6.59 लाख का हुआ टीकाकरण
जनवरी से चल रहे अभियान में अब तक कुल 6.59 लाख लोगों को टीका लग चुका है। इसमें 5.37 लाख लोगों को पहली और 1.21 लाख लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया है। पिछले पांच महीने में जहां कुल 4.85 लाख लोगों को टीका लगा था, वहीं इस महीने पंद्रह दिन में ही टीका लगवाने वालों की संख्या 1.75 लाख पहुंच गई है। इसमें भी 18 से 44 साल तक के एक लाख से अधिक युवा शामिल हैं।
बुनकरों, व्यापारियों समेत 10,884 को लगा टीका
जिले में मंगलवार को बुनकरों, व्यापारियों समेत कुल 10,884 लोगों को टीका लगाया गया। 18 से 44 साल वाले 6024 और 45 से ऊपर वाले 4860 लोग शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि 9491 ने पहली डोज जबकि 1393 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। बुधवार को 142 केंद्र पर टीकाकरण किया जाएगा। 45 साल से अधिक उम्र के 92 और 18 से 44 साल वालों के लए 50 केंद्र बनाए गए हैं। उधर, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मदनपुरा स्थित मदरसा रहमानिया में लगे कैंप में पहुंचकर बुनकरों को लगने वाले टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा सरोजा पैलेस में व्यापारियों के टीकाकरण के बारे में भी जानकारी ली।
17 जून से दिव्यांगों का टीकाकरण
जिले में दिव्यांगों के टीकाकरण की शुरुआत 17 जून से होंगी। ईएसआई हॉस्पिटल में दिव्यांग स्पेशल बूथ भी बनाया गया है। केंद्रीय सलाहकार बोर्ड के सदस्य दिव्यांग बंधु डा. उत्तम ओझा ने बताया कि 17 जून से 45 साल से अधिक उम्र वाले दिव्यांगजनों को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक टीका लगाया जाएगा। ऐसे लोगों का पंजीकरण टीकाकरण स्थल पर किया जाएगा। जिला दिव्यांगयांग कल्याण अधिकारी राजेश मिश्रा ने सभी दिव्यांगजनों से केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाने की अपील की है।