{"_id":"5eac7a268ebc3e906c6eea72","slug":"homeopathy-dept-taking-feedback-in-corona-fight-city-news-vns522904277","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की जंग में फ़ीडबैक ले रहा होम्योपैथी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की जंग में फ़ीडबैक ले रहा होम्योपैथी विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना वायरस की जंग जीतने में हर कोई अपने-अपने तरीके से लोगों को जागरूक करने में लगा हुआ है। आयुष मंत्रालय द्वारा आरोग्य सेतु ऐप के साथ ही अब होम्योपैथी निदेशालय लोगो से फीडबैक ले रहा है।इसमे संक्रमण से बचने के लिए दी जा रही दवा आर्सेनिक एलबम के असर के बारे में लोगो से जानकारी लेने के साथ ही उन्हें जागरूक किया जा रहा है। आयुर्वेद पद्धति में जहां आयुष क़वाथ को शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उपयोगी बताया जा रहा है वही होम्योपैथी निदेशालय के निर्देशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों,पुलिसकर्मियों, शिक्षकों, छात्रो में दवा आर्सेनिक एलबम का निशुल्क वितरण कराया जा रहा है। वाराणसी में भी जिला प्रशासन की पहल पर अब तक 10 हजार से अधिक लोगो को दवाइयां दी गई हैं। अब होम्योपैथी निदेशालय कोरोना जैसी महामारी से निवारण के लिए लोगों को जागरूक करने में लगा हुआ है। इसके लिए ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म भी भरवाए जा रहे हैं, जिसमें जिलेवार लोगों से दवा लेने के बाद असर,उनकी यात्रा विवरण के साथ ही सर्दी,खांसी,बुखार,सांस फूलने के साथ ही पहले से ही किसी तरह की बीमारी सहित 20 से अधिक सवालों के जवाब मांगे जा रहे हैं। होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता का कहना है कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से लोगो मे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अस्पतालों और जिला प्रशासन क्क्त पहल पर दी गई होम्योपैथी दवा आर्सेनिक अल्बम के असर की जानकारी के लिए ही निदेशालय की ओर से इस सर्वे को कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 12 हजार लोगों में दवा का वितरण कराया जा चुका है।
अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करना ही इस सर्वे का उद्देश्य है। लोगो के फीडबैक आने के बाद आने वाले दिनों में और बेहतर प्रयास किये जा सकते हैं। जिले में असपतालो सहित अन्य माध्यमो से लोगो को दवा दी जा रही है।-डाक्टर रचना श्रीवास्तव, जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करना ही इस सर्वे का उद्देश्य है। लोगो के फीडबैक आने के बाद आने वाले दिनों में और बेहतर प्रयास किये जा सकते हैं। जिले में असपतालो सहित अन्य माध्यमो से लोगो को दवा दी जा रही है।-डाक्टर रचना श्रीवास्तव, जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन