{"_id":"625333beb023191e2a012706","slug":"homeopathy-and-a-balanced-lifestyle-increase-immunity-varanasi-news-vns6476647187","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम्योपैथी और संयमित जीवनशैली से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम्योपैथी और संयमित जीवनशैली से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को कैंट स्थित एक होटल में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि लोगों के अंदर प्रतिरोधक क्षमता को होम्योपैथी एवं संयमित जीवनशैली के साथ बढ़ाया जा सकता है। सरकार आयुष विभाग से संबंधित सभी खामियों को सिलसिलेवार ढंग से चिह्नित कर शीघ्र दूर करने का प्रयास करेगी।
आयुष मंत्री ने कहा कि कॉलेजों में शिक्षकों और स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की भर्ती अतिशीघ्र की जाएगी। डॉ. विजय नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में होम्योपैथी चिकित्सा की पद्धति की प्रासंगिकता बढ़ गई है। आयोजन सचिव डॉ. अंबरीश कुमार राय ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की कोरोना काल में उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में डॉ. एसपी सिंह, पं. हरिराम द्विवेदी, डॉ. प्रभारक राय, डॉ. रचना श्रीवास्तव, डॉ. वीएन सिंह, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. बीएन शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, इंडियन होम्योपैथिक ऑर्गेनाइजेशन शाखा की ओर से हुए कार्यक्रम में राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि यह विश्व में दूसरी सबसे उपयोग में आने वाली चिकित्सा पद्धति है। इस अवसर पर डॉ. दिनेश त्रिपाठी, डॉ. शिवनाथ यादव, डॉ. जेएन सिंह रघुवंशी, प्रो, मनोज यादव, डॉ. निधि रावत, डॉ. शैलेंद्र कुमार पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।