सोनभद्र में दर्दनाक हादसे: दो लोगों की थम गईं सांसें, एक की हालत गंभीर; छिन गया परिवार का सहारा
UP Accident News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दो स्थानों पर हुए हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।
पहली घटना में रविवार को बैरपान निवासी पन्नालाल विश्वकर्मा (45) धनखड़ मोड़ पर पैदल जा रहे थे। तभी रेणुकूट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पन्नालाल को मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना रविवार रात की है। परासी निवासी विकास कुमार (32), औड़ीमोड़ निवासी दीपक राय (28) और धीरज कुमार (24) बाइक से डिबुलगंज से अनपरा की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे 21 नंबर पुलिया पर पहुंचे, सामने से आ रही एक पिकअप ने ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक को टक्कर मार दी।
परिजनों में मचा कोहराम
जोरदार भिड़ंत में तीनों युवक घायल हो गए। एक युवक पुल से नीचे जा गिरा। घायलों को डिबुलगंज के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां विकास और धीरज की हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया गया।
परिजन विकास को नेहरू अस्पताल, जयंत और धीरज को बैढ़न (मध्य प्रदेश) स्थित ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया।
घर का बड़ा सहारा छिन गया
धीरज अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। पिता हिंडालको रेणुपावर प्लांट में कैजुअल मजदूरी करते हैं। धीरज खुद भी एक निजी कंपनी में ऑपरेटिंग का कार्य करता था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। बेटे की असामयिक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।