फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   home minister amit shah CM Yogi adityanath will come varanasi review development work

कल बनारस आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह के साथ कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

Tue, 15 Oct 2019 12:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Oct 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
home minister amit shah CM Yogi adityanath will come varanasi review development work
सीएम योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) । - फोटो : अमर उजाला

गृह मंत्री अमित शाह के वाराणसी आगमन से एक दिन पहले 16 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी आएंगे। बुधवार शाम वह शहर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। 17 अक्तूबर को वह गृह मंत्री अमित शाह के साथ बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे पर शहर आने की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री रमना और दीनापुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, शाही नाले की सफाई और लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


17 अक्तूबर को बीएचयू में ‘गुप्त वंशक वीर स्कंदगुप्त विक्रमादित्य का ऐतिहासिक पुन: स्मरण एवं भारत राष्ट्र का राजनीतिक भविष्य’ विषय पर संगोष्ठी होगी। इसमें मुख्य वक्ता गृह मंत्री अमित शाह होंगे। मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि 16 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 29 सितंबर को काशी आए थे सीएम योगी
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 सितंबर को देर रात काशी आए थे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास की हकीकत जानी थी। उन्होंने अधिकारियों के कामकाज का फीडबैक भी लिया था। उसके बाद दूसरे दिन सुबह 8 बजे उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया था।

इस दौरान सीएम ने विधि विधान से पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर प्रांगण में ही मोबाइल चिकित्सालय की सौगात दी थी। सीएम योगी ने दर्शन के बाद नयति हैल्थकेयर संस्था द्वारा संचालित अस्पताल का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed