{"_id":"56f42a104f1c1b1f3bf14d24","slug":"holly-made-from-rose-petals","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब की पंखुड़ियों से खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब की पंखुड़ियों से खेली होली
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Thu, 24 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
फाल्गुन महोत्सव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में होली पर कहीं रंग बरसे तो कहीं फूल। त्रिदेव मंदिर और श्याम मंदिर में गुलाब की पंखुड़ियों से होली के रंग चटख हुए। उल्लास को कभी फीका न पड़ने देने वाले फूलों के रंग से बच्चे-महिलाएं भी भीगे। इस दौरान होली, फाग गीतों पर झूमने-थिरकने का दौर चला। बीच-बीच में जयकारे गूंजते रहे।
मानस मंदिर-संकट मोचन के बीच स्थित त्रिदेव मंदिर में बुधवार को राणी सती, सालासर हनुमान और खाटू वाले श्याम की मोहक झांकियां सजाई गईं। इन देव विग्रहों के साथ भक्तों ने गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली। राधेगोविंद केजरीवाल, सुरेश तुलस्यान, प्रदीप तुलस्यान, सजन सिंधी, भगवती प्रसाद, उमाशंकर पोद्दार, विनोद जिंदल, अनिल ने होली के गीतों की प्रस्तुति की। भरत सराफ ने आरती उतारी।
उधर, लक्सा स्थित श्याम मंदिर में हुए फा
ल्गुन महोत्सव में ढोल, डफ की थाप पर भक्त जमकर नाचे-थिरके। गुलाब के फूलों की बौछार हुई। संदीप शर्मा, गोपाल शर्मा, अशोक कानोडिया, श्याम सुंदर गानोडिया, राजेश तुलस्यान, संदीप दुबे, प्रवीण माखरिया, विजय महर्षि ने होली पर आधारित गीतों की प्रस्तुति की। विजय अग्रवाल, बैजनाथ भालोटिया, महेश सुरेका, राजेश पोद्दार आदि लोग उपस्थित थे।