{"_id":"5e11bcbb8ebc3e87f34d89ce","slug":"holiday-declared-againt-in-schools-due-to-cold-winter-fogg-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ठंड और कोहरे से स्कूल बंद रखने की तारीख आगे बढ़ाई, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ठंड और कोहरे से स्कूल बंद रखने की तारीख आगे बढ़ाई, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल
Sun, 05 Jan 2020 04:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 05 Jan 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों की छुट्टी।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में शीलहर और कोहरे को देखते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों को बंद रखने की तारीख आगे बढ़ा दी है। डीएम ने अब शहर में सभी बोर्ड के स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
वाराणसी में जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 8 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
साथ ही जिन स्कूलों में प्री बोर्ड या प्रैक्टिकल एग्जाम चल रहे हैं, उन्हें बंद रखने की जरूरत नहीं है। परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल से होंगी।
Trending Videos
इससे पहले शीतलहर और कोहरे को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने रखने का आदेश 4 जनवरी तक का था, लेकिन वाराणसी शीतलहर का असर और कोहरे को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां फिर से कर दी गई हैं।