{"_id":"65fc2962703c3989900b67fa","slug":"holi-in-varanasi-youth-showered-slippers-after-masan-holi-in-kashi-vishwanath-corridor-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: मसाने की होली के बाद चप्पलों की बौछार, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में युवकों ने एक-दूसरे पर चलाए जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2024: मसाने की होली के बाद चप्पलों की बौछार, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में युवकों ने एक-दूसरे पर चलाए जूते
Thu, 21 Mar 2024 06:04 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 21 Mar 2024 06:04 PM IST
सार
वाराणसी में गुरुवार को मसान की होली में उमड़ी भीड़ गंगा द्वार से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर में पहुंची। यहां जमकर होली खेली। होली खेलते- खेलते अचानक हवा में चप्पल उड़ने लगे। परिसर में मौजूद युवकों ने एक दूसरे पर चप्पल फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Holi In Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में मसान की होली खेलने के बाद गंगा द्वारा से प्रवेश कर लोगों ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में होली खेली। इस दौरान होली खेलते-खेलते हवा में चप्पल उड़ने लगे। यहां मौजूद कुछ लोगों ने चप्पल उड़ाई। होली खेलने के लिए उमड़ी भीड़ के बीच चप्पलों की बारिश देख लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर गुरुवार को चिता भस्म से होली खेली गई। इस दौरान लाखों की संख्या में भक्तों ने जलती चिताओं के बीच होली खेली। इसके बाद काशीवासियों ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर में इंट्री कर होली खेली। इस दौरान कुछ युवकों ने एक दूसरे पर चप्पलों व जूतों की बारिश शुरू कर दी। जमकर लोगों ने चप्पल चलाया।
विज्ञापन