फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi in varanasi injured people reached emergency in BHU and other hospitals

UP: काशी में होली पर हुड़दंग के बाद अस्पताल पहुंच रहे लोग, सिर में लगी चोट; हाथ और पैर में हो गया फ्रैक्चर

Tue, 26 Mar 2024 09:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 26 Mar 2024 09:27 AM IST
सार

वाराणसी में होली पर हुड़दंग के दौरान किसी का सिर फूटा तो किसी के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ। ऐसे में शहर के बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों की इमरजेंसी में 50 से ज्यादा लोग इलाज कराने के लिए पहुंचे।  

विज्ञापन
Holi in varanasi injured people reached emergency in BHU and other hospitals
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर हुड़दंग में किसी को सिर में चोट लगी तो किसी का गाड़ी से गिरने पर पैर और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। कुछ लोगों के आखों में भी चोट लगी है तो कुछ शरीर में दाने और खुजली निकलने से परेशान हैं। बीएचयू समेत सरकारी अस्पतालों में ऐसे 50 से ज्यादा लोग इलाज कराने पहुंचे। इसमें कुछ को तो प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया तो कुछ लोगों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को जिले में होली पर खूब हुड़दंग देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों पर तेज रफ्तार में बाइक चलाते किशोर, युवा नजर आए। इसके अलावा पानी में भी लोग खूब भींगे। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों में पानी में भीगने से सर्दी, खांसी की समस्या अधिक रही।
विज्ञापन

 
बीएचयू ट्रामा सेंटर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में चोट लगने के बाद पहुंचने वाले घायलों में 35 साल से कम उम्र के युवा और किशोर शामिल हैं। इसमें गाड़ी से गिरने पर चोट लगने के कारण हाथ और पैर में फ्रेक्चर होने के साथ ही चेहरे पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बीएचयू ट्रामा सेंटर में वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों से घायल लोग पहुंचे, जिनका इलाज किया गया। मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी और जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भी चोट लगने से घायल होकर लोग पहुंचे।

 
गुब्बारे से लगी चोट, शरीर में खुजली से परेशानी
होली पर गुबारे में पानी और रंग भरकर मारने से आखों में चोट लग गई। इसमें कुछ लोगो के आखों की झिल्ली तक चोट लगी है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुराग टंडन के अनुसार होली के दिन दोपहर बाद से अब तक 10 से ज्यादा बच्चे आंखों में चोट लगने की वजह से परेशान होकर इलाज के लिए आए। इन लोगों का प्राथमिक उपचार करके घर भेज दिया गया। साथ ही सावधानी बरतने को भी कहा गया है। मंडलीय अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकुंद जी श्रीवास्तव का कहना है की रंगो के एलर्जी से शरीर में दाने निकलने से खुजली की समस्या वाले मरीज आए। जिनका उपचार किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed