{"_id":"66010e3df6ca3c7bbd084147","slug":"holi-2024-special-gulal-offered-baba-vishwanath-sent-by-cm-yogi-adityanath-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: बाबा विश्वनाथ के श्रृंगार को सीएम योगी ने भेजा खास गुलाल, होली पर किया गया अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2024: बाबा विश्वनाथ के श्रृंगार को सीएम योगी ने भेजा खास गुलाल, होली पर किया गया अर्पित
Mon, 25 Mar 2024 11:10 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 25 Mar 2024 11:10 AM IST
सार
Holi 2024 : होली के रंग में काशी डूबी है। हर तरफ होली का उल्लास देखने को मिल रहा है। घर से लेकर घाट व मंदिरों में गुलाल की सुगंध बिखरी है। इसी क्रम में होली के पर्व पर बाबा विश्वनाथ को खास गुलाल अर्पित किया गया।
विज्ञापन
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देशभर में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच बाबा विश्वनाथ को कचनार वृक्ष के फूलों से बना हर्बल गुलाल अर्पित किया गया।
राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अजित कुमार शाहनी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कचनार वृक्ष के फूलों से बना हर्बल गुलाल दिया गया। कचनार वृक्ष को रामराज्य के दौरान अयोध्या का राज्य वृक्ष माना जाता था। इसको अयोध्या के राज्यध्वज में भी स्थान दिया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न तीर्थ स्थलों और बाबा श्री काशी विश्वनाथ की सेवा में इसे अर्पित करने के लिए भेजा। जिसे होली के अवसर पर बाबा विश्वनाथ को चढ़ाया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन