फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Holi 2024 celebration in Madhuban at BHU in Varanasi

Holi 2024: बीएचयू के मधुबन में छात्रों ने जमकर खेली होली, भोजपुरी गानों पर लगाए ठुमके; खूब उड़े गुलाल

Tue, 19 Mar 2024 07:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 07:27 PM IST
सार

काशी में होली का उल्लास देखने को मिल रहा है। कॉलेजों से लेकर स्कूलों और विभिन्न समितियों द्वारा होली उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बीएचयू के मधुबन में मंगलवार को होली उत्सव मनाया गया। 

विज्ञापन
Holi 2024 celebration in Madhuban at BHU in Varanasi
BHU Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के मधुबन पार्क में मंगलवार को छात्रों ने जमकर होली खेली। छात्रों ने होली उत्सव में एक-दूसरे को रंग लागाने के साथ ही खूब मस्ती की। भोजपुरी गानों पर छात्रों ने जमकर ठुमके लगाए। छात्रों ने हर्बल के साथ ही विभिन्न तरह के रंग और गुलाल से होली खेली। इसमें लाल, हरा, गुलाबी रंग के गुलाल के साथ ही पक्का कलर भी शामिल था। 

विज्ञापन


विज्ञापन

   
होली का आयोजन एलबीएस हास्टल द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें बीए, बीकॉम, एलएलबी समेत अन्य विभाग के छात्र व छात्राएं शामिल हुए। साथ ही राजघाट स्थित वसंता महाविद्यालय की भी छात्राएं मधुबन होली खेलने पहुंचीं। यहां डीजे पर भोजपुरी गाना लगाकर छात्रों ने खूब डांस किया। इसके साथ ही इस पल को छात्रों ने कैमरे में भी कैद किया। उन्होंने सेल्फीबाजी के साथ रील भी बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान पार्क में डीजे की आवाज से मधुमक्खी का छत्ता टुटने से कुछ समय के लिए कार्यक्रम को रोक दिया गया। कुछ देर बाद कार्यक्रम पुनः प्रारंभ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed