फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi 2023 Why do parikrama during Holika Dahan What is importance of taking bath with Bhabhut

Holi 2023: होलिका दहन के समय क्यों करते हैं परिक्रमा? भभूत लगाकर स्नान करने का क्या है महत्व, जानिए

Mon, 06 Mar 2023 02:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Mar 2023 02:29 PM IST
सार

होलिका पूजन के पहले और पश्चात गंगाजल या शुद्ध जल अर्पित करने का विधान है। इस दिन भगवान नृसिंह की भी पूजा-अर्चना का विधान है। होलिका दहन के समय होलिका की परिक्रमा करने का विधान है। 

विज्ञापन
Holi 2023 Why do parikrama during Holika Dahan What is importance of taking bath with Bhabhut
होलिका दहन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिथियों के फेर से इस वर्ष वाराणसी में होली सात मार्च और अन्य शहरों आठ मार्च को मनाई जाएगी। शहर के कुछ हिस्सों में जहां छह मार्च की मध्य रात्रि के बाद होलिका दहन की तैयारी है। वहीं कुछ हिस्सों में सात मार्च की शाम को होलिका दहन की तैयारी चल रही है। वरुणा पार इलाके में तो अधिकांश जगहों पर सात मार्च की शाम को गोधूलि बेला में होलिका दहन किया जाएगा।

विज्ञापन


वाराणसी के आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी सात मार्च की शाम को होलिका दहन होगा और आठ मार्च को होली मनाई जाएगी।  होलिका पूजन के पहले और पश्चात गंगाजल या शुद्ध जल अर्पित करने का विधान है। इस दिन भगवान नृसिंह की भी पूजा-अर्चना का विधान है। होलिका दहन के समय होलिका की परिक्रमा करने का विधान है।
विज्ञापन


होलिका के चारों ओर तीन या सात बार परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत को लपेटना चाहिए। होलिका की भस्म मस्तक पर लगाने से आरोग्य लाभ के साथ सुख-समृद्धि व खुशहाली मिलती है। होलिका की भभूत संपूर्ण शरीर पर लगाकर स्नान करने से आरोग्य सुख मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने जमकर खेली होली, बोलीं- रंगों की लालिमा हमारे पूर्वजों के खून में है

सात मार्च की शाम को होगा भद्रा का अंत

Holi 2023 Why do parikrama during Holika Dahan What is importance of taking bath with Bhabhut
वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में होलिका की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि सात मार्च को पूर्णिमा का मान शाम को 5:40 बजे तक है और सूर्यास्त 5:49 बजे होगा। ऐसे में पूर्णिमा के बाद 49 घटी और 38 पल का सूर्यास्त मिल रहा है। ऐसे में सात की शाम को भद्रा का अंत, पूर्णिमा का अंत और सूर्यास्त भी मिल रहा है।

ऐसे में काशी की जनता सात मार्च की गोधूलि बेला में होलिका दहन करके आठ मार्च को होली मनाएगी। सात मार्च को शाम को हुताशिनी की जन्म जयंती और भगवान चैतन्य प्रभु का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। सात मार्च को भद्रा का समापन होने के बाद गोधूलि बेला में होलिका दहन होगा।

वाराणसी में होली का उल्लास चटख

Holi 2023 Why do parikrama during Holika Dahan What is importance of taking bath with Bhabhut
बीएचयू कैंपस में होली की मस्ती - फोटो : अमर उजाला

रंगभरी एकादशी से वाराणसी में छाया होली का उल्लास चटख हो चला है। बाबा विश्वनाथ से अनुमति लेने के बाद वाराणसी में होली की हुड़दंग अब नजर आने लगा है। शहर भर के कई इलाकों में होलिकाओं को सजा दिया गया। कहीं 18 फीट की होलिका की प्रतिमा तो कहीं पांच फीट की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

स्नान, दान और व्रत का पर्व फाल्गुनी पूर्णिमा सात मार्च को मनाई जाएगी। होली का खुमार काशी में हर तरफ नजर आ रहा है। चौक, बांसफाटक, अस्सी, भदैनी, शिवाला क्षेत्र में तो होली की हुड़दंग गलियों में भी नजर आ रही है। गुलाल के साथ ही पानी वाले रंगों से लोगों ने होली खेलनी शुरू कर दी है। 

राशि के अनुसार इन रंगों का करें इस्तेमाल

Holi 2023 Why do parikrama during Holika Dahan What is importance of taking bath with Bhabhut
बीएचयू कैंपस में होली की मस्ती - फोटो : अमर उजाला
राशि                                   गुलाल                                          रंग
मेष और वृश्चिक             लाल, केसरिया, सिंदूरी                             लाल
वृष व तुला                         सफेद चमकीला।                               सफेद
मिथुन व कन्या:                         हरा।                                           हरा
कर्क :                       श्वेत चूर्ण व हल्का चमकीला              पानी का ज्यादा इस्तेमाल
सिंह :                                लाल केसरी                              लाल, गुलाबी, नारंगी
धनु व मीन :                             पीला                                     पीला व केसर
मकर व कुंभ :                     काला, नीला व भूरा।                     काला व नीला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed