फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hocky championship

आगरा की टीम ने तीन गोल करके अयोध्या को हराया

Sun, 08 Sep 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
hocky championship
वाराणसी। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शनिवार दोपहर एक बजे से सिगरा स्टेडियम में 48वीं प्रादेशिक जूनियर महिला नेहरू हॉकी प्रतियोगिता आगरा और अयोध्या मंडलों के बीच शुरू हुई। पहले मैच में आगरा की टीम ने तीन गोल करके अयोध्या को शून्य गोल से हरा दिया। वहीं तीसरे मैच में वाराणसी मंडल की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए झांसी टीम को खाता भी नहीं खोलने दिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार मैच खेले गए। मेरठ की टीम ने दो गोल करके बरेली को शून्य से हराया।
विज्ञापन

पहले दिन सबसे रोचक मुकाबला वाराणसी और झांसी की टीमों के बीच हुआ। वाराणसी की टीम ने आक्रामक तरीके से खेलते हुए कुल आठ गोल किये जिसमें कल्पना ने तीन गोल करके हैट्रिक लगाया और विरोधी टीम को शून्य से पराजित किया। पहले दिन का आखिरी मुकाबला आगरा और मुरादाबाद के बीच हुआ, जिसमें आगरा ने तीन गोल से जीत दर्ज की। मुरादाबाद की टीम खाता भी नहीं खोल सकी।
विज्ञापन

बिना सेफ्टी पैड के खेलने उतरे खिलाड़ी
एक तरफ खेल का प्रदर्शन जहां रोमांचक रहा, वही दूसरी ओर खिलाड़ियों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही भी नजर आई। दरअसल मुरादाबाद मंडल से आई टीम सीम पैड के बगैर ही मैदान में खेलते हुए नजर आई। टीम के साथ संयोजक के रूप आयी शबनम जेरी ने बताया कि पैड होने के बावजूद खिलाड़ी पहनने से मना करते हैं। इसको जब स्टेडियम के प्रबंधक को अवगत कराया गया तो उन्होंने ने बताया कि इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन, रेफरी और कोच की है। बावजूद इसके इस तरह की लापरवाही है तो कल से खेले जाने वाले मैचों में बिना सेफ्टी के खेलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबाल में वाराणसी ने मुरादाबाद को हराया
वाराणसी। शहर के सिगरा स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर महिला हैंडबाल का उद्घाटन रोहनिया के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के हाथों हुआ। वाराणसी और मुरादाबाद मंडलों की टीम के बीच शनिवार को दोपहर तीन बजे पहला मैच हुआ। प्रतियोगिता के कुल तीन मैच खेले गए। पहले दिन के मैच में वाराणसी की टीम मध्यांतर से पहले 3-0 से मुरादाबाद से आगे रही। मध्यांतर के बाद हुए मुकाबले में टीम की प्रतिष्ठा सिंह ने चार गोल कर जीत दिलाई। दूसरा मैच बस्ती और अयोध्या के बीच खेला गया। 20 और छह के अंतराल से अयोध्या टीम विजयी रही। दिन का आखिरी मैच सहारनपुर और बरेली के बीच हुआ, जिसमें सहारनपुर के 13 गोल के मुकाबले बरेली की टीम पांच गोल ही कर सकी। खेल का आयोजन 10 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 14 मंडलों की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

आठ खेल प्रतियोगिताएं कराएगा संपूर्णानंद
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वर्ष 2019-20 में कुल आठ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से संबद्घ महाविद्यालयों को इसकी सूचना भेजी जा चुकी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कम से कम जिला स्तरीय खेल प्रमाण पत्र जरूरी होगा। आयोजित खेलों में तीरंदाजी, कुश्ती, टेनिस, बाक्सिंग, क्रिकेट और वालीबाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed