फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hockey daughter of Farmer scored five goals hat-trick to give victory games played in Varanasi

हॉकी : किसान की बेटी ने हैट्रिक के साथ 5 गोल दागकर दिलाई ‘रॉयल’ जीत, वाराणसी में हुए ये खेल

Sun, 23 Feb 2025 03:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 03:07 PM IST
सार

वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर कुश्ती, क्रिकेट सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें अतिथियों और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Hockey daughter of Farmer scored five goals hat-trick to give victory games played in Varanasi
परमानंदपुर में खेल महाकुंभ में हाॅकी खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Today: मोनिका गुप्ता की हैट्रिक सहित पांच गोल की मदद से रॉयल क्लब ने शनिवार को बाबू आरएन सिंह खेल मेला के बालिका वर्ग के उद्घाटन मैच में यूनाइटेड क्लब को 6-3 से हरा दिया।

विज्ञापन




परमानंदपुर के मिनी स्टेडियम में शुरू से रॉयल क्लब की टीम ने आक्रमण की नीति अपनाई। तीसरे मिनट में किसान की बेटी मोनिका गुप्ता ने गोल कर रॉयल क्लब को 1-0 से बढ़त दिलाई। तीन मिनट बाद ही मोनिका गुप्ता ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 12वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर स्कोर 3-0 कर दिया। 
विज्ञापन




हाफ टाइम से पहले रॉयल क्लब की रोशनी पटेल ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। दूसरे हाफ में यूनाइटेड क्लब की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। प्राची ने चौथे मिनट में गोल कर स्कोर 4-1 किया। आठ मिनट बाद प्राची ने एक बार फिर गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉयल क्लब की मोनिका गुप्ता ने लगातार दो गोल कर स्कोर 6-2 कर दिया। मैच समाप्त होने से चार मिनट पहले यूनाइटेड क्लब की प्राची ने खूबसूरत गोल कर स्कोर 6-3 कर दिया। इस प्रकार रॉयल क्लब की टीम ने 6-3 से मैच जी कर पूरे अंक हासिल किए। संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि छह दिन की प्रतियोगिता में ट्रॉफी का वितरण 27 फरवरी को होगा। उद्घाटन मीरा देवी और डॉक्टर आशा सिंह ने किया। 

एथलेटिक्स में सानिया ने जीता स्वर्ण: 50 बालिका खिलाड़ियों की दौड़ प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग की सानिया पटेल ने स्वर्ण पदक जीता। ज्योति ने रजत और अंचल ने कांस्य पदक जीता।

हॉकी में 8 बालिकाओं ने दिया ट्रायल
खेल विभाग की ओर से प्रदेश के खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय टीम का ट्रायल हुआ। छात्रावास के आठ खेलों के जिलास्तरीय बालिका ट्रायल में आठ खिलाड़ी शामिल हुईं। छह खेलों में एक भी खिलाड़ी नहीं आए। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिले के बाद मंडलस्तरीय ट्रायल होगा। 

विद्यापीठ की हॉकी टीम का जीत से आगाज
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में खेली गई। पहले मैच में काशी विद्यापीठ की टीम ने बंगलूरू सिटी यूनिवर्सिटी को 2-1 से हरा दिया। कोच सतीश नारायण सिंह ने बताया कि विद्यापीठ की ओर से गोविंद और नगेंद्र ने गोल किया। 

विशेष भृगुवंशी भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयनित
कतर में फीबा की ओर प्रस्तावित एशिया कप क्वालिफायर बास्केटबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी। भारतीय टीम में वाराणसी के अर्जुन अवॉर्डी और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी का चयन हुआ है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम इस पूल-ई में है। इस पूल में ईरान, कजाकिस्तान और कतर की टीमें हैं।

जिला बास्केटबॉल संघ वाराणसी के अवैतनिक सचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विशेष फार्म में हैं। इसका लाभ भारतीय टीम को मिलेगा। उत्तराखंड में हुई राष्ट्रीय खेलों में विशेष ने दिल्ली को पदक दिलाया था। 

महिला क्रिकेट में देसी ड्रैगन की जीत से शुरुआत
वूमेंस चैंपियन ट्रॉफी का आगाज भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह और वीडीए के नामित सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने बीएचयू के बिड़ला मैदान पर किया। टॉस जीतकर कलाकार एकादश ने पहले बल्लेबाजी कर आठ ओवर में 69 रन बनाए। जवाब में देसी ड्रैगन की टीम ने 7.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सतीष, दीपक मिश्र, प्रो. वीके जोशी मौजूद रहे। 

Hockey daughter of Farmer scored five goals hat-trick to give victory games played in Varanasi
शिवानी को मिठाई खिलाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

कबड्डी खिलाड़ी शिवानी को दी बधाई
बड़ागांव के मदनपुर गांव निवासी शिवानी यादव ने हरियाणा में पांच दिवसीय 71वीं सीनियर नेशनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जिले का मान बढ़ाया है। बिटिया की इस उपलब्धि पर पिंडरा के पूर्व विधायक अजय राय की पुत्री श्रद्धा राय और पुत्र शांतनु राय ने उनके गांव जाकर खिलाड़ी से मुलाकात की। मां मंजू देवी और पिता अशोक यादव को मिठाई खिलाई। शिवानी यादव ने सफलता का श्रेय गुरु छांगुर प्रसाद और भाइयों को दिया। शिवानी 2022 और 2023 में लगातार दो बार अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी में खेल चुकी हैं। 

Hockey daughter of Farmer scored five goals hat-trick to give victory games played in Varanasi
प्रशिक्षण लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

150 खिलाड़ियों ने  सीखे आत्मरक्षा के गुर
जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से कोटवा के देव पब्लिक स्कूल में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोच उमेश केशरी ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा का हुनर सिखाया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक उमेश सिंह ने बताया कि खेलने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। 

Hockey daughter of Farmer scored five goals hat-trick to give victory games played in Varanasi
कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

यूपी की जीत में हीरो बने बनारस के लाल
राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का तीसरा मैच शनिवार को ओडिशा के कटक में खेला गया। वाराणसी के लाल और रेडर हरीश सिंह के 10 अंकों की मदद से यूपी की टीम ने पुडुचेरी को हरा दिया। कबड्डी संघ के सचिव राजेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने पुडुचेरी को 67-34 से हराया। पहले मुकाबले में यूपी की टीम ने तमिलनाडु को 45-44 से हराया। उद्घाटन के मुकाबले में वाराणसी ने असम को 45-10 से हराया। 

दंगल में आज खेलेंगे चार राज्यों के 200 पहलवान
ओलंपियन स्व लक्ष्मीकांत पांडय स्मृति दंगल रविवार दोपहर 12 बजे से कोईरीपुर अखाड़े में एक दूसरे के खिलाफ दांव आजमाएंगे। 200 पुरुष जबकि 25 बालिका पहलवान बनारसी मुल्तानी दांव लगाएंगी। आयोजन सचिव कपिल नारायण पांडेय ने बताया कि दंगल के लिए अखाड़े को तैयार कर लिया गया है। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय करेंगे जबकि भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। 

Hockey daughter of Farmer scored five goals hat-trick to give victory games played in Varanasi
ब्रोचा मैदान में अंतर दाैड़ते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू की दौड़ में गणित विभाग के सुंदरम को दोहरी सफलता
बीएचयू के विज्ञान संस्थान की ओर से ब्रोचा मैदान पर शुक्रवार को अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। दौड़ में गणित विभाग के सुंदरम यादव ने 1500 मीटर दौड़ और पांच किलोमीटर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।

पुरुष वर्ग के पांच किलोमीटर मैराथन में गणित विभाग के सुंदरम गुप्ता ने 19 मिनट और महिला वर्ग में गणित विभाग की मीनाक्षी तिवारी ने 31 मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। 1500 मीटर दौड़ में गणित विभाग के सुंदरम गुप्ता और महिला वर्ग में तनुजा बालोदी ने स्वर्ण पदक जीता। डिस्कस थ्रो में गणित विभा की रोशनी केरकेटा 15.30 दूर डिस्कस फेंक स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में मुस्कान वर्मा, श्रद्धा वर्मा, गोपाल सरन, संदीप और रीतिका ने पदक जीता। 

Hockey daughter of Farmer scored five goals hat-trick to give victory games played in Varanasi
अखिल भारतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की ट्राॅफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला

पटियाला सेंटर में अखिल भारतीय अंतर साई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखाई प्रतिभा 
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) पटियाला सेंटर में अखिल भारतीय अंतर साई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एसटीसी वाराणसी सेंटर की टीम बालक और बालिका में चैंपियन बनी। 

एसटीसी वाराणसी ने 19 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य के साथ 33 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी जीती। 18 से 21 फरवरी तक प्रतियोगिता में अंडर-16 में अमन जबकि बालिका वर्ग में अपूर्वा गुर्जर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। 

80 मीटर हर्डल और पेंटाथलॉन में अमन, अंडर-18 के 110 मीटर हर्डल में मनीष कुमार राजभर, 3000 मीटर वॉक रेस में आयुष पाल ने स्वर्ण और पांच हजार मीटर में कांस्य पदक, 400 और 200 मीटर रेस में दिवाकर पासवान, सौ मीटर दौड़ में अश्विनी कुमार यादव ने स्वर्ण, एक किलोमीटर में विकास कुमार ने रजत, अंडर-16 पेंटाथलान में देवांश प्रताप ने कांस्य, अंडर-18 के 200 मीटर में अभिराज सिंह ने कांस्य, 110 मीटर हर्डल में विश्वजीत गुर्जर ने कांस्य पदक जीता। अंडर-18 रिले रेस में रिशु पाठक, मनीष राजभर, विश्वजीत गुर्जर और अभिराज सिंह की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 

अपूर्वा गुर्जर ने टीम और एकल में चार पदक जीते
बालिका वर्ग के अंडर-16 लंबी कूद में जगत नंदिनी पटेल, 80 मीटर हर्डल, पेंटाथलॉन में खुशी पटेल ने स्वर्ण जबकि गोला फेंक में रजत पदक जीता। 600 मीटर दौड़ में अपूर्वा गुर्जर ने स्वर्ण पदक जबकि 80 मीटर हर्डल और पेंटाथलॉन में रजत और लंबी कूद में कांस्य पदक जीता। अंडर-18 के 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रिया राय, एक किलोमीटर में साक्षी सिंह, सौ और चार सौ मीटर हर्डल रेस में प्रियंका सरोज ने स्वर्ण पदक जीता।

एक किलोमीटर दौड़ में रीशा गोस्वामी ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग के लंबी कूद और ट्रिपल जंप में रीना कनौजिया, 1500 मीटर दौड़ में अलका बिंद ने स्वर्ण पदक जीता। सौ मीटर हर्डल और चार सौ मीटर दौड़ में आर्या सिंह, चक्का फेंक में शिवानी यादव ने रजत रजत पदक जीता। अंडर-16 के 60 मीटर दौड़ में काजल ने कांस्य जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed