फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   History-sheeter escapes from toilet admitted medical college Ghazipur originally arrested following an encount

शौचालय से हिस्ट्रीशीटर फरार: मेडिकल कॉलेज था भर्ती, खाकी की व्यवस्था पर सवाल; मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2026 11:15 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 29 Aug 2026 11:15 AM IST
सार

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हो गया। बताया गया कि वह शौचालय जाने के बहाने निकला और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हिस्ट्रीशीटर की फरारी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
History-sheeter escapes from toilet admitted medical college Ghazipur originally arrested following an encount
सुधीर पासी ने पुलिस को दिया चकमा। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज से शनिवार तड़के पुलिस अभिरक्षा में भर्ती हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी फरार हो गया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुधीर 21 अगस्त को पैरों में लगी गोली के ऑपरेशन के लिए जिला कारागार से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे सुधीर व्हीलचेयर से दूसरे तल स्थित बर्न वार्ड के शौचालय में गया। शौचालय के बाहर पुलिसकर्मी तैनात था। करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आने पर पुलिसकर्मी ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर दरवाजे का लॉक तोड़ा गया। अंदर शौचालय की जाली टूटी मिली और सुधीर गायब था। मौके पर उसकी व्हीलचेयर और गमछा पड़ा मिला।

विज्ञापन

सुधीर मरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर HS-92A है। पुलिस के अनुसार एक अगस्त को गहमर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। उसके खिलाफ गाजीपुर समेत कई जिलों में चोरी, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं।

घटना के बाद पुलिस मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास के संभावित रास्तों पर उसकी तलाश कर रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मरीजों और तीमारदारों के अनुसार आरोपी कई बार मोबाइल मांगता था। कुछ लोगों का कहना है कि उसके हाथ में हथकड़ी भी नजर नहीं आती थी। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खाकी पर उठे सवाल, पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
पुलिस अभिरक्षा में भर्ती घायल बंदी के शौचालय की जाली तोड़कर फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिसकर्मी की मौजूदगी के बावजूद आरोपी कैसे फरार हुआ और उसने बाहर निकलने के बाद किस रास्ते का इस्तेमाल किया, इसकी जांच की जा रही है। पूर्व में भी पुलिस अभिरक्षा से आरोपियों के फरार होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में इस मामले में जिम्मेदारी तय होने और सुरक्षा में चूक की जांच पर सभी की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed