फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   History sheet opened of six criminals who relatives of Mukhtar Ansari in mau

पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबियों पर कसा शिकंजा, छह अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

Mon, 13 Jul 2020 06:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Jul 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
History sheet opened of six criminals who relatives of Mukhtar Ansari in mau
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ से सदर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला बरकरार है। मुख्तार के करीबी होने का अनुचित लाभ लेने वालों पर पुलिस की नजर बनी है। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्तार अंसारी गिरोह से संबंधित छह अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है।
विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली और सरालखंसी पुलिस ने मुख्तार गिरोह से संबंधित अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसमें  कोतवाली क्षेत्र के मठिया टोला मुहल्ला निवासी धर्मेंद्र सोनकर, एचएस नं 83ए परदहा निवासी रजनीश कुमार की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खोली है।
विज्ञापन


सरायलखंसी थाने की पुलिस ने एचएस नं.123 ए अहिलाद निवासी ठेकेदार राजन सिंह उर्फ राजेश सिंह, एचएस नं. 122 ए अहिलाद निवासी उमेश सिंह, एचएस नं.124 ए हसनपुर निवासी शिवशंकर उर्फ शंकर यादव तथा डुमरावं गांव निवासी एचएस नं.121 ए मुन्ना उर्फ रामविलास यादव की हिस्ट्रीशीट खोली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन लोगों के विरुद्ध मुख्तार अंसारी की नजदीकी का लाभ उठाकर अनुचित लाभ लेने के आरोप में पहले से ही मुकदमा दर्ज किया है। एसपी का कहना है कि मुख्तार अंसारी के करीबी होने का लाभ उठाकर अवैध काम करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।  

टाप-10 अपराधी अप्पू यादव सहित 40 गिरफ्तार

History sheet opened of six criminals who relatives of Mukhtar Ansari in mau
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
मऊ पुलिस ने सोमवार को विभिन्न स्थानों से विभिन्न मामलों में टाप टेन अपराधी सहित 40 को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान ककरीडीह रोड राघव पट्टी मोड़ के पास से सोमवार को टाप-10 अपराधी अप्पू यादव को एक तमंचा, दो कारतूस तथा चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

अप्पू शहर कोतवाली के नई बस्ती भीटी का निवासी है। पुलिस ने अप्पू के साथी भीटी के हरिद्वार कालोनी निवासी शिवम पांडेय को भी गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं के तहत कई मुकदमा दर्ज हैं। उधर, दक्षिणटोला थाने की पुलिस ने बरलाई मोड़ से कासिमपुर निवासी लकी यादव को तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इसके खिलाफ सरायलखंसी  में हत्या के प्रयास सहित एससी, एसटी एक्ट आदि तथा आयुध अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। उधर, दोहरीघाट थाने की पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से दोहरीघाट कसबा निवासी वृजेश सोनकर तथा चकेसर निवासी रजनीकांत को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

उधर, मधुबन थाने की पुलिस ने नदवल निवासी ऋषि गुप्ता तथा मानिकपुर असना से यशवंत को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दोहरीघाट, घोसी, हलधरपुर, शहर कोतवाली, मधुबन, सरायलखंसी थानों की पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed