फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu Yuva Vahini workers accused of misbehavior and assault on the police in varanasi

Varanasi: हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं का पुलिस पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप

Thu, 11 Aug 2022 10:06 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 11 Aug 2022 10:06 AM IST
सार

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चौकाघाट पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। पुलिस पर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini workers accused of misbehavior and assault on the police in varanasi
हिंदू युवा वाहिनी - फोटो : SELF

विस्तार

जैतपुरा थाने की चौकाघाट पुलिस चौकी पर बुधवार की रात हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी पर तैनात दो प्रशिक्षक उपनिरीक्षक और सिपाहियों पर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


दरअसल, रात आठ बजे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता चौकाघाट पुलिस चौकी पर पहुंचे और दो दिन पहले दोषीपुरा इलाके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस के ऊपर लीपापोती का आरोप लगाकर हंगामा करने के साथ चौकी का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस चौकी पर मौजूद दो अंडर ट्रेनिंग एसआई और कुछ सिपाहियों से उनकी झड़प और धक्का मुक्की हो गई। रात 10:30 बजे तक चौकाघाट पुलिस चौकी पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed