भारत को एकता के सूत्र में पिरोएगा काशी विश्वनाथ धाम: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम पूरे भारत को एकता के सूत्र में पिरोएगा। यह एकता और आध्यात्मिकता का केेंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरे विश्व में काशी की ख्याति को और बढ़ाएगा। वह बृहस्पतिवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि बाबा के पहली बार दर्शन कर शांति की अनुभूति हो रही है। हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल होने के नाते मैने प्रार्थना की है कि मेरे प्रदेश में और ज्यादा प्रगति हो। मैंने बाबा से देश में एकता और शांति के लिए भी प्रार्थना की है।
उन्होंने कहा कि बाबा का मंदिर सभी के लिए आस्था का केंद्र है। धाम के निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने जो निर्णय लिया, वह सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि यह बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि भारत नशा मुक्त होना चाहिए। सीएए के सवाल पर कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं बोलना चाहता। यह संसद में पारित हो चुका है। सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह शांति और अमन से रहें।
इससे पहले राज्यपाल 8:15 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र के आचार्यत्व में षोडशोपचार पूजन किया। इसके बाद कॉरिडोर का निरीक्षण किया। यहां मंदिराें को देखकर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बाबा विश्वनाथ की कृपा से ही संभव हो पाया है। अब यह धाम विश्व में अलग पहचान बनाएगा।