फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   high blood pressure, low hemoglobin in hilaya people

Varansi: ऊंचाई पर रहने वालों का ब्लड प्रेशर अधिक व हीमोग्लोबिन कम, BHU और CU के अध्ययन में सामने आया परिणाम

Fri, 06 Jan 2023 01:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2023 01:42 PM IST
सार

देश में अधिक ऊंचाई पर रहने वाली आबादी का ब्लड प्रेशर अधिक रहता है और हीमोग्लोबिन सामान्य से बहुत कम रहता है। ऐसे लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर चिकित्सक को इलाज करते समय इस परिस्थिति का ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन
high blood pressure, low hemoglobin in hilaya people
Blood Stem Cell - फोटो : iStock

विस्तार

देश में अधिक ऊंचाई पर रहने वाली आबादी का ब्लड प्रेशर अधिक रहता है और हीमोग्लोबिन सामान्य से बहुत कम रहता है। ऐसे लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर चिकित्सक को इलाज करते समय इस परिस्थिति का ध्यान देना चाहिए। बीएचयू (BHU) और कोलकाता विश्वविद्यालय (CU) के वैज्ञानिकों के संयुक्त अध्ययन में यह परिणाम सामने आया है।

विज्ञापन


टीम ने हिमालयीय जनजाति आबादी लेप्चा, भूटिया, शेरपा और तिब्बतियों पर अध्ययन किया। बीएचयू प्राणि विज्ञान विभाग के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि पूर्वी हिमालय के सिंगलिला क्षेत्र में स्थित दार्जिलिंग ऐतिहासिक रूप से सिक्किम और भूटान का भाग बोला जाता है। गोरखा इस क्षेत्र की प्रमुख आबादी है। इसके बाद यहां लेप्चा, भूटिया, शेरपा और तिब्बती लोग निवास करते हैं। इन सभी लोगों की अलग-अलग भौगोलिक उत्पत्ति है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीम ने हिमालयी आबादी और तिब्बतियों के 178 व्यक्तियों के दस अंथ्रोपोमेत्रिक और बायोकेमिकल मार्क्स का अध्ययन किया है। ये डेटा बेहतर डायग्नोसिस के लिए भी आवश्यक हैं। अध्ययन इसी सप्ताह अमेरिकन जर्नल ऑफ ह्यूमन बायोलॉजी में प्रकाशित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

high blood pressure, low hemoglobin in hilaya people
प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे। - फोटो : अमर उजाला
हिमालयीय आबादी हजारों वर्षों से चुनौतीपूर्ण वातावरण में जीवित है। उनके जीनोमिक म्यूटेशन के कारण अनुकूलन से वे कम वायुमंडलीय ऑक्सीजन स्तर और अत्यधिक ठंडी जलवायु में भी आसानी से रहने में सक्षम हैं।

10 अलग-अलग बिंदुओं पर हुआ अध्ययन
प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि दस अलग-अलग बिंदुओं पर अध्ययन किया गया। इसमें शरीर का वजन, ऊंचाई, बीएमआई, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, ब्लड ऑक्सीजन, हीमोग्लोबिन, हेमेटोक्रिट और ब्लड ग्लूकोज लेवल आदि शामिल थे।

इनमें हीमोग्लोबिन की औसत मात्रा 12 जी/डीएल और उनका ब्लड प्रेशर 142 और 94 एमएमएचजी था। अध्ययन के प्रमुख लेखक डॉ. राकेश तमांग ने कहा कि रक्त में तुलनात्मक रूप से कम हीमोग्लोबिन उच्च ऊंचाई वाली आबादी में बेहतर तरीके से रक्त परिसंचरण की सुविधा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed