फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Help desk to be set up at airport, discussion on connecting it with metro

Varanasi News: एयरपोर्ट पर बनेगी हेल्प डेस्क, मेट्रो से जोड़ने पर हुई चर्चा

Thu, 23 Apr 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Help desk to be set up at airport, discussion on connecting it with metro
बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कांफ्रेंस हॉल में बैठक करती मछली शहर की स
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मछलीशहर की सपा सांसद और समिति की अध्यक्ष प्रिया सरोज ने की। उन्होंने यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए एयरपोर्ट को मेट्रो सेवा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। समिति के सदस्य सिकंदर मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


सांसद ने बैठक में कहा कि वाराणसी और आसपास के जिलों से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट तक की राह और आसान होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एयरपोर्ट से वाराणसी शहर में प्रवेश का एकमात्र रास्ता है और अक्सर गिलट बाजार के पास जाम की स्थिति बन जाती है। वर्तमान में वाराणसी एयरपोर्ट पर प्रतिदिन लगभग 80 विमानों से करीब 12-14 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। एक वर्ष बाद जब नया टर्मिनल शुरू होगा तो विमानों की संख्या बढ़ने के साथ यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में एयरपोर्ट से शहर जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को काफी परेशानी हो सकती है। मेट्रो शुरू होने से सड़क पर जाम भी कम लगेगा और यात्रियों को सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की संभावनाओं और योजना के लिए तत्काल शासन और मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ पत्राचार शुरू करें। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने स्वयं भी पत्राचार किया है। साथ ही बैठक में यात्रियों को सस्ता नाश्ता उपलब्ध कराने के लिए टर्मिनल के भीतर यात्री कैफे खोलने के निर्देश दिए गए। एयरपोर्ट के चारों ओर लगे कूड़े के ढेर को जल्द से जल्द हटवाने की बात भी कही गई। बैठक में हवाई अड्डा सलाहकार समिति के सदस्य मोहम्मद जुबैर, एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता, सीआईएसएफ कमांडेंट सुचिता सिंह, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, स्पाइसजेट के प्रबंधक राजेश सिंह, बीसीएएस के सहायक निदेशक रविंद्र यादव, टर्मिनल मैनेजर मुकुल, ऑपरेशनल मैनेजर सुशील सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed