{"_id":"6ab76ef3ba4297e8e8024b6e","slug":"heavy-rainfall-in-varanasi-due-to-cyclone-in-odisha-and-snowfall-in-himalayas-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में झमाझम बारिश: सुबह से आसमान में काले बादलों का पहरा, तेज हवा के साथ झूमकर बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में झमाझम बारिश: सुबह से आसमान में काले बादलों का पहरा, तेज हवा के साथ झूमकर बरसे बदरा
Sat, 26 Sep 2026 12:36 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:36 PM IST
सार
वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार की सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में शनिवार की सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जलभराव हो गया। लहरतारा, चांदपुर समेत आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन
बता दें कि ओडिशा में चक्रवात और हिमालय की बर्फबारी का असर काशी में दिख रहा है। पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रिमझिम व झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में लोगों को सिहरन महसूस होने लगी है।
विज्ञापन
इसी क्रम में शनिवार को भी शहर में झमाझम बारिश हुई। इससे पहले शुक्रवार को 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलीं। वहीं, अगले दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले में 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से इस संबंध में शुक्रवार की देर रात आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन